{"_id":"6212737b54aa6a7f3d72e806","slug":"pm-to-address-plenary-session-on-education-skill-devpt-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget Announcements: बजट 2022 की घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए वेबिनार का आयोजन, पीएम मोदी करेंगे संबोधित","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Budget Announcements: बजट 2022 की घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए वेबिनार का आयोजन, पीएम मोदी करेंगे संबोधित
Sun, 20 Feb 2022 11:00 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:00 PM IST
सार
Budget Announcements: बजट 2022 में की गई घोषणाओं को तेजी से कार्यान्वित कराने के लिए भारत सरकार विभिन्न क्षेत्रों के लिए लगातार वेबिनार का आयोजन करा रही है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : PTI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को शिक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित किए जा रहे वेबिनार के सत्र को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में बजट 2022 में की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी। शिक्षा मंत्रालय द्वारा 21 फरवरी को आयोजित किए जा रहे वेबिनार में शिक्षा और कौशल के क्षेत्रों पर चर्चा की जाएगी। वेबिनार के सत्रों में विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। इस सत्र में विभिन्न मंत्रालयों और राज्य सरकारों के अधिकारी, उद्योग प्रतिनिधि, कौशल विकास संगठन, शिक्षाविद, छात्र और अन्य विशेषज्ञ शामिल होंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी वेबिनार के पूर्ण सत्र को संबोधित करेंगे। वेबिनार के विषय 'डिजिटल विश्वविद्यालय, डिजिटल शिक्षक, एक कक्षा एक चैनल की पहुंच का विस्तार, शहरी योजना और डिजाइन में भारत के परिपेक्ष्य में ज्ञान, मजबूत उद्योग-कौशल संबंध को बढ़ावा देने के लिए शैक्षिक विकास, जीआईएफटी सिटी में शिक्षण संस्थान और एवीजीसी में उद्योग-कौशल लिंकेज को मजबूत करना रखा गया है।
विज्ञापन
बजट 2022 में की गई घोषणाओं को तेजी से कार्यान्वित कराने के लिए भारत सरकार विभिन्न क्षेत्रों के लिए लगातार वेबिनार का आयोजन करा रही है। इसका मकसद निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के विशेषज्ञों को साथ लेकर योजनाओं को तेजी से क्रियान्वित कराना है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X