फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   PM Modi's Pariksha Pe Charcha enters Guinness World Record; Gets most valid registrations in a month

World Record: पीएम मोदी की पहल परीक्षा पे चर्चा ने रचा नया कीर्तिमान, 2025 के संस्करण में बना ये विश्व रिकॉर्ड

Mon, 04 Aug 2025 08:11 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 04 Aug 2025 08:11 PM IST
सार

Pariksha Pe Charcha World Record: पीएम मोदी की पहल परीक्षा पे चर्चा के आठवें संस्करण ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि आठवें संस्करण में 3.53 करोड़ वैध पंजीकरण प्राप्त हुए।
 

विज्ञापन
PM Modi's Pariksha Pe Charcha enters Guinness World Record; Gets most valid registrations in a month
परीक्षा पे चर्चा 2025 - फोटो : @EduMinOfIndia

विस्तार

Pariksha Pe Charcha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की पहल परीक्षा पे चर्चा ने एक वल्ड रिकॉर्ड बनाया है। यह जानकारी शिक्षा मंत्रालय ने सोमवार साझ की है। मंत्रालय ने बताया कि परीक्षा पे चर्चा (PPC) पहल ने "एक महीने में नागरिक सहभागिता मंच पर सबसे ज्यादा लोगों के पंजीकरण" के लिए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बना ली है। अधिकारियों के अनुसार, कार्यक्रम के आठवें संस्करण के दौरान 3.53 करोड़ वैध पंजीकरण प्राप्त हुए।

विज्ञापन

21 करोड़ से अधिक दर्शकों ने देखा कार्यक्रम

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र औपचारिक रूप से प्रदान किए जाने वाले एक कार्यक्रम में कहा, "परीक्षा पे चर्चा को तनाव को सीखने के उत्सव में बदलकर परीक्षाओं के प्रति एक राष्ट्रीय दृष्टिकोण के रूप में पुनर्परिभाषित किया गया है। पीपीसी के आठवें संस्करण को 2025 में सभी मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुल 21 करोड़ से अधिक दर्शकों ने देखा।"

उन्होंने कहा, "पीपीसी 2025 में भारी भागीदारी को समग्र और समावेशी शिक्षा के प्रति देश की सामूहिक प्रतिबद्धता और विकसित भारत के दृष्टिकोण के साथ संरेखण के रूप में देखा जाता है।"

इस अवसर पर संबोधित करते हुए, अश्विनी वैष्णव ने परीक्षा पे चर्चा को एक अनूठी पहल बताया जो छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को एक साथ लाकर उनके स्वास्थ्य और तनाव मुक्त शिक्षा को बढ़ावा देती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

What is Pariksha Pe Charcha: परीक्षा पे चर्चा के बारे में

पीपीसी एक वार्षिक कार्यक्रम है जिसमें मोदी बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के साथ बातचीत करते हैं। इस कार्यक्रम के दौरान, वह छात्रों के परीक्षा के तनाव और अन्य मुद्दों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर भी देते हैं। 

विज्ञापन

2018 में हुई थी पहल की शुरुआत

स्कूल और कॉलेज के छात्रों के साथ प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम का पहला संस्करण फरवरी 2018 में तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित किया गया था। इसका सातवां संस्करण प्रगति मैदान के भारत मंडपम में टाउन हॉल प्रारूप में आयोजित किया गया था, जिसमें देश-विदेश के प्रतिभागियों ने भाग लिया था।

प्रधानमंत्री के वार्षिक पीपीसी का आठवां संस्करण एक अलग प्रारूप में आयोजित किया गया था, जिसमें अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम और आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जैसी प्रसिद्ध हस्तियां शामिल हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed