फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   PM Modi gave homework to students announced launch of MyGov Quiz competition on Chandrayaan-3

MyGov Quiz On Chandrayaan-3: पीएम मोदी ने छात्रों को दिया होमवर्क, चंद्रयान-3 पर क्विज कॉम्पटीशन का किया ऐलान

Sat, 26 Aug 2023 12:21 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 26 Aug 2023 12:21 PM IST
सार

Mygov Quiz For Students: पीएम मोदी ने कहा है कि MyGov पोर्टल, चंद्रयान-3 को लेकर 1 सितंबर को एक बहुत बडे़ क्विज कॉम्पीटीशन को लॉन्च करने वाला है। उन्होंने देशभर के छात्रों से इसमें भाग लेने का आग्रह किया है।
 

विज्ञापन
PM Modi gave homework to students announced launch of MyGov Quiz competition on Chandrayaan-3
चंद्रयान-3 की सफलता पर पीएम मोदी का इसरो वैज्ञानिकों को संबोधन - फोटो : Social media

विस्तार

PM Modi Meets ISRO Scientists: अपनी दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की यात्रा से लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगलूरू के एचएएल हवाई अड्डे पहुंचे। प्रधानमंत्री ISRO टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में चंद्रयान-3 मिशन में शामिल ISRO टीम के वैज्ञानिकों से मिल। इस दौरान उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों के कौशल की खूब तारीफ की और साथ ही देश के युवाओं, स्कूल-कॉलेज के बच्चों को होमवर्क में कुछ टास्क भी दिए।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने अपनी स्पीच के दौरान कहा कि समय के साथ बढ़ता स्पेस एप्लीकेशन का दायरा युवाओं के लिए नए अवसरों को खोल रहा है। उन्होंने कहा कि भारत वो देश है, जिसने हजारों वर्ष पूर्व ही धरती के बाहर अनंत अंतरिक्ष में देखना शुरू कर दिया था। हमारे यहां सदियों पहले ही अनुसंधान परंपरा के आर्यभट्ट, ब्रह्मगुप्त और वराहमिहिर जैसे ऋषि-महऋषि हुए थे।

विज्ञापन

पूर्वजों ने पहले ही कर दिया था कई खगोलीय घटनाओं का वर्णन 

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब धरती के आकार को लेकर दुनियाभर में भ्रम था, तब आर्यभट्ट ने अपने ग्रंथ "आर्यभट्टीय" में विस्तार से इसका वर्णन किया था कि पृथ्वी गोल है। इसके अलावा उन्होंने "सूर्यसिद्धांत" ग्रंथ का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि भारत के इतिहास में अंतरिक्ष से जुड़े कई रहस्य हमारे पूर्वजों ने बहुत पहले ही खोल दिए थे। उन्होंने कहा कि पृथ्वी का अपनी धुरी पर घूमना, सूर्य की परिक्रमा करना, सूर्यग्रहण, चंद्रग्रहण सहित कई खगोलीय घटनाओं का वर्णन मारे पूर्वजों ने इतिहास में बहुत पहले ही कर दिया था, जिनकी पुष्टि बाद में विज्ञान ने की। 

पीएम मोदी ने देश के युवाओं को दिया टास्क

उन्होंने कहा कि हमारे यहां सैंकड़ो वर्षों पहले के पंचांग पहले ही बना कर रख लिए जाते थे। उन्होंने इससे जुड़ा एक टास्क देश के युवाओं और छात्रों को देते हुए कहा कि "मैं चाहता हूं कि भारत के शास्त्रों में जो खगोलीय सूत्र हैं, उन्हे साइंटिफिकली प्रूव करने के लिए, नए सिरे से उनके अधय्यन के लिए नई पीढ़ी आगे आए। ये हमारी विरासत के लिए भी जरूरी है और विज्ञान के लिए भी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि देश के युवाओं, स्कूल के छात्रों और रिसर्चर्स का ये दायित्व है कि भारत के पास विज्ञान के ज्ञान का जो खजाना है, जो ज्ञान हमारे पूर्वज इतिहास में हमारे लिए छोड़कर गए हैं, उस पर रिसर्च करें और उसे दुनिया के सामने लेकर आएं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश में युवाओं के करने के लिए काफी संभावनाएं हैं। देश के युवाओं से प्रधानमंत्री ने कहा कि वो डीप अर्थ और डीप-सी दोनों को एक्सप्लोर करें। नेक्स्ट जनरेशन कंप्यूटर बनाएं और साथ ही जेनेटिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भी अपने पैर जमाएं। 

विज्ञापन

1 सितंबर को लॉन्च होगी MYGov क्विज

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान बताया कि MyGov पोर्टल, चंद्रयान-3 को लेकर एक बहुत बडे़ क्विज कॉम्पीटीशन को लॉन्च करने वाला है। इसकी शुरुआत 1 सितंबर से होने वाली है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के स्टूडेंट्स के लिए यह एक बढ़िया मौका है। पीएम ने देशभर के छात्रों से आग्रह किया है कि वो इस क्विज में हिस्सा लें। 

चांद की इन जगहों का हुआ नामकरण

प्रधानमंत्री ने यह भी घोषणा की है कि 23 अगस्त को, जिस दिन भारत का चंद्रयान-3 चांद पर लैंड हुआ, उसे अब हर साल राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (National Space Day) के रूप में मनाया जाएगा। इसके अलावा, चांद पर जिस जगह चंद्रयान-3 का लैंडर लैंड हुआ, उसे शिव-शक्ति प्वॉइंट के नाम से जाना जाएगा। चांद के जिस स्थान पर चंद्रयान-2 ने अपने पदचिन्ह छोड़े हैं, उसे "तिरंगा" नाम दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed