फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   PM Modi attends the inaugural event of the Commonwealth Legal Education Association (CLEA) - (CASGC) 2024

PM Modi: पीएम मोदी ने किया कॉमनवेल्थ लीगल एजुकेशन एसोसिएशन का उद्घाटन, सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ भी रहे मौजूद

Sat, 03 Feb 2024 11:06 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 03 Feb 2024 11:06 AM IST
सार

PM Modi: आज 03 फरवरी को कॉमनवेल्थ लीगल एजुकेशन एसोसिएशन (CLEA) - कॉमनवेल्थ अटॉर्नी और सॉलिसिटर जनरल कॉन्फ्रेंस (CASGC) 2024 का उद्घाटन किया गया है। इस मौके पर पीएम मोदी समारोह में मौजूद रहे।

विज्ञापन
PM Modi attends the inaugural event of the Commonwealth Legal Education Association (CLEA) - (CASGC) 2024
PM Modi - फोटो : ANI

विस्तार

Delhi: पीएम नरेंद्र मोदी आज 03 फरवरी को कॉमनवेल्थ लीगल एजुकेशन एसोसिएशन (CLEA) - कॉमनवेल्थ अटॉर्नी और सॉलिसिटर जनरल कॉन्फ्रेंस (CASGC) 2024 के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा, भारत का अफ्रीकी संघ के साथ विशेष संबंध है। हमें गर्व है कि अफ्रीकी संघ भारत की मेजबानी में जी-20 का हिस्सा बना। यह अफ्रीका के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में एक लंबा रास्ता तय करेगा। उन्होंने कहा, कभी-कभी एक देश में न्याय सुनिश्चित करने के लिए दूसरे देशों के साथ काम करने की जरूरत होती है। जब हम सहयोग करते हैं, तो हम एक-दूसरे के सिस्टम को बेहतर ढंग से समझते हैं। ज्यादा समझ ज्यादा तालमेल लाती है। 
 
उन्होंने आगे कहा, 21वीं सदी की चुनौतियों को 20वीं स दी के दृष्टिकोण से नहीं लड़ा जा सकता है। पुनर्विचार, पुनर्कल्पना और सुधार की जरूरत है।  भारत मौजूदा वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करने के लिए कानूनों का आधुनिकीकरण कर रहा है। तीन नए कानूनों से सौ साल से ज्यादा समय पुराने औपनिवेशिक आपराधिक कानूनों को बदल दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा, भारत को औपनिवेशिक काल से कानूनी प्रणाली विरासत में मिली थी। लेकिन, पिछले कुछ वर्षों में हमने इसें कई सुधार किए हैं। उदाहरण के लिए, भारत ने औपनिवेशिक काल के हजारों अप्रचलित कानूनों को खत्म कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed