फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   photo of a recruitment test question paper was leaked uploaded on social media

सिक्किम: भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र की फोटो वायरल, दोबारा परीक्षा कराने की छात्र कर रहे मांग

Sun, 22 Jan 2023 07:03 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 22 Jan 2023 07:03 PM IST
सार

सिक्किम लोक सेवा आयोग (एसपीएससी) ने सोशल मीडिया पर एक भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र की फोटो अपलोड होने के कुछ दिनों बाद कहा है कि वह इस बात की जांच कर रहा है कि परीक्षा हॉल के अंदर इसे कैसे क्लिक किया गया जहां मोबाइल फोन की अनुमति नहीं थी।
 

विज्ञापन
photo of a recruitment test question paper was leaked uploaded on social media
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिक्किम लोक सेवा आयोग (एसपीएससी) ने सोशल मीडिया पर एक भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र की फोटो अपलोड होने के कुछ दिनों बाद कहा है कि वह इस बात की जांच कर रहा है कि परीक्षा हॉल के अंदर इसे कैसे क्लिक किया गया जहां मोबाइल फोन की अनुमति नहीं थी। विपक्षी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) की छात्र शाखा ने मांग की है कि एसपीएससी द्वारा सिक्किम सेवा (संयुक्त भर्ती) प्रारंभिक परीक्षा फिर से आयोजित की जाए।

विज्ञापन


सचिवों, पुलिस उपाधीक्षकों और लेखा अधिकारियों के अधीन भर्ती के लिए परीक्षा 16 जनवरी को आयोजित की गई थी। जिसमें लगभग 8,000 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए और उनमें से एक ने प्रश्नपत्र की फोटो खींची और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
विज्ञापन


एसपीएससी ने यहां एक बयान में कहा, "आयोग ने मामले को गंभीरता से लिया है और सक्रिय रूप से तथ्यों की पुष्टि कर रहा है। निष्कर्षों के अनुसार, उचित कार्रवाई की जाएगी। आयोग सभी इच्छुक उम्मीदवारों को निष्पक्ष मूल्यांकन का आश्वासन देता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएफ के छात्र मोर्चा, उत्तर और पूर्व जिलों के अध्यक्ष रिकजिंग नोरबू दोरजी भूटिया ने कहा कि संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में एसपीएससी के अधिकारियों से मुलाकात की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed