Pariksa Pe Charcha 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया छात्रों को सफलता का मंत्र, ‘ऑनलाइन पढ़ाई को अवसर समझें छात्र’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के पांचवें संस्करण में छात्रों से सीधे बात की। इस दौरान उन्होंने छात्रों के पढ़ाई और परीक्षा से जुड़े ढेरों सवालों के जवाब भी दिए।
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दोपहर 11 बजे ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में छात्रों को संभोधित किया। ये कार्यक्रम दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित हुआ जहां पीएम ने सीधे स्टूडेंट्स से संवाद किया। जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम में पीएम ने एक शिक्षक की तरह स्टूडेंट से बातचीत की और उनके ढेरों सवालों का जवाब दिया। ‘परीक्षा पे चर्चा’ में दिल्ली और NCR के 1000 छात्र शामिल हुए। इस कार्यक्रम में पीएम से छात्रों ने एग्जाम में होने वाले प्रेशर और मार्क्स आदि से जुड़े टॉपिक पर चर्चा की और उनसे सवाल पूछे। कोरोना के बाद पहली बार पीएम ने छात्रों से सीधे बातचीत की। अगर आप भी 10वीं या 12वीं के छात्र हैं और अपने आने वाले बोर्ड परीक्षा की तैयारी को बेहतर बनाना चाहते हैं तो आप सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता डॉट कॉम ने हाल ही में 10वीं, 12वीं बोर्ड के छात्रों के लिए खास CBSE Term 2 FREE Online Classes- Join Now बैच लांच किया है।
ये हैं छात्रों के कुछ सवाल, जिनके पीएम ने दिए जवाब
ऑनलाइन क्लास करते-करते ऑनलाइन गेम खेलने और सोशल मीडिया की आदत हो गई है। इस समस्या से कैसे निजात पाएं? इस प्रश्न पर पीएम मोदी ने कहा कि माध्यम चाहे ऑनलाइन हो या ऑफलाइन, समस्या मन ना लगाना है। मन लगना चाहिए। मन से पढ़ेंगे तो ध्यान नहीं भटकेगा। जीवन में माध्यम बदलते रहते हैं। ऑनलाइन पाने के लिए है और ऑफलाइन बनने के लिए है। मुझे कितना ज्ञान अर्जित करना है मैं अपने मोबाइल फोन पर ले आऊंगा, जो मैंने वहां पाया है ऑफलाइन में मैं उसे पनपने का अवसर दूंगा। ऑनलाइन का अपना आधार मजबूत करने के लिए उपयोग करें और ऑफलाइन में जाकर उसे साकार करना है। ऑनलाइन को एक अवसर मानिए।
पीएम मोदी ने कहा कि जितना आइपैड, मोबाइल फोन के अंदर घुसने में आनंद आता है, उससे हज़ार गुना आनंद अपने भीतर घुसने का होता है। दिन भर में कुछ पल ऐसे निकालिए, जब आप ऑनलाइन भी नहीं होंगे, ऑफलाइन भी नहीं होंगे बल्कि इनरलाइन होंगे। जितना अपने अंदर जाएंगे, आप अपनी ऊर्जा को अनुभव करेंगे।
सेल्फ मोटिवेटेड होना जरूरी, अपनी हताश खुद खत्म करें
छात्रों से पीएम मोदी ने कहा कि सेल्फ मोटिवेटेड होना भी बेहद जरूरी है। मोटिवेशन के लिए किसी की जरूरत नहीं होती। हताशा की असली वजह समझने की कोशिश करें। हताशा से खुद निपटिए। हार न मानें, कमियों को सुधारकर उसे ही अपनी ताकत बना लें। जीवन में अंदर की सकारात्मक ताकत पहचानें। खुद को जानना बहुत जरूरी है। उसमें भी कौन सी बातें हैं जो आपको निराश करती हैं, उन्हें जानकर अलग कर लें। फिर आप ये जाने लें कि कौन सी बातें आपको सहज रूप से प्रेरित करती हैं।आप स्वयं के विषय पर जरूर विश्लेषण कीजिए
पढ़ें हुए को याद कैसे रखें
पढ़ने के बाद कैसे चीजों को याद रखें, स्मरण शक्ति कैसे दुरुस्त करें? इस प्रश्न पर पीएम मोदी ने कहा कि यह हर छात्र को लगता है। जब आप पढ़ रहे होते है, उस पल को जीभर जिएं। यह पल आपकी शक्ति बन जाएगा। जो करें सजग भाव से करें। भूलने का यह कारण है कि हम उस पल को ठीक से नहीं जीते। मन को स्थिर करिए।
सफलता के साथ करें पढ़ाई और करियर की प्लानिंग
अगर आप भी नौवीं, 10वीं, 11वीं या 12वीं के छात्र हैं और कोरोना के इस दौर में घर बैठे-बैठे ही अपनी पढ़ाई करना चाहते हैं या अपनी तैयारी को बेहतर बनाना चाहते हैं तो आप सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता डॉट कॉम ने हाल ही में नौवीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए खास बैच लांच किया है। इसके साथ ही 12वीं के छात्रों के लिए पहले से चल रहे कोर्सेस को फ्री कर दिया है। अपने अपनी क्लास के मुताबित इन कोर्सेस का हिस्सा बन सकते हैं और अपनी तैयारी को एक्सपर्ट्स के मार्गदर्शन में बेहतर बना सकते हैं। यहां छात्रों को एक्सपर्ट्स तैयारी के साथ ही उनकी परीक्षाओं से पहले पूरे सिलेबस का रिवीजन, मॉक टेस्ट और ई-बुक्स से प्रैक्टिस करवाते हैं ताकि वो एग्जाम में अपना शत-प्रतिशत दे सकें। साथ ही यहां छात्रों को कई तरह के प्रोफेशनल कोर्सेस, सरकारी नौकरी और उन्हें आगे के करियर के लिए भी तैयार किया जाता है। आप safalta classes-Join Now पर क्लिक कर सीधे इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं या फिर अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर भी इनका हिस्सा बन सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X