फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Parakh Survey: UP Scores Big in Math and Language, Shows Impressive Performance in Latest Report

Parakh Survey: गणित और भाषा में उत्तर प्रदेश का स्कोर परफेक्ट, परख सर्वे में शानदार प्रदर्शन; रिपोर्ट जारी

Sat, 21 Jun 2025 04:01 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 21 Jun 2025 04:01 PM IST
सार

Parakh Survey: परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 में उत्तर प्रदेश के कक्षा 3 के छात्रों ने भाषा और गणित दोनों विषयों में राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन किया है। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश का प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि जब नीति, नियोजन और निष्पादन में संतुलन होता है।

विज्ञापन
Parakh Survey: UP Scores Big in Math and Language, Shows Impressive Performance in Latest Report
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Parakh Survey 2024: उत्तर प्रदेश ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के कक्षा 3 के छात्रों ने भाषा और गणित जैसे अहम विषयों में राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन किया है। यह पहली बार है जब इस स्तर पर यूपी के छात्रों ने देशभर में खुद को आगे साबित किया है। यह सफलता 4 दिसंबर 2024 को आयोजित सर्वेक्षण का परिणाम है, जिसमें राज्य के सभी 75 जिलों ने भाग लिया था।

विज्ञापन

कक्षा 3 में ऐतिहासिक सुधार

इस वर्ष, उत्तर प्रदेश के कक्षा 3 के छात्रों ने भाषा में औसतन 68 अंक और गणित में 64 अंक प्राप्त किए, जबकि राष्ट्रीय औसत क्रमशः 64 और 60 रहा। कासगंज, शामली, औरैया, अम्बेडकरनगर और महोबा जैसे जिलों ने इस सुधार में अग्रणी भूमिका निभाई है। यह प्रदर्शन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि 2021 के राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश पिछड़ा हुआ था।

विज्ञापन

कक्षा 6 और 9 में भी सुधार के संकेत

कक्षा 6 में छात्रों ने भाषा में 55 अंक (राष्ट्रीय औसत 57) और गणित में 45 अंक (राष्ट्रीय औसत 46) प्राप्त किए। वहीं कक्षा 9 में विज्ञान में 38, गणित में 34 और सामाजिक विज्ञान में 37 अंक मिले, जबकि राष्ट्रीय औसत क्रमशः 40, 37 और 40 रहा। वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज और शामली जैसे जिलों ने कक्षा 9 में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ों की झलक एक नजर में

कक्षा विषय उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय औसत
कक्षा 3 भाषा 68 64
कक्षा 3 गणित 64 60
कक्षा 3 वर्ल्ड अराउंड अस 48 49
कक्षा 6 भाषा 55 57
कक्षा 6 गणित 45 46
कक्षा 9 गणित 34 37
कक्षा 9 विज्ञान 38 40
कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान 37 40

नीति, नियोजन और निष्पादन से आया बदलाव- संदीप सिंह

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 में उत्तर प्रदेश का प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि जब नीति, नियोजन और निष्पादन में संतुलन होता है, तो बड़े से बड़ा राज्य भी शिक्षा में बदलाव की मिसाल बन सकता है। यह केवल आंकड़ों की सफलता नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर हो रहे गहरे शैक्षिक परिवर्तन का प्रमाण है। हमें विश्वास है कि आने वाले वर्षों में यह सुधार और भी व्यापक और सुदृढ़ रूप लेगा।

इस तरह हुआ छात्रों का मूल्यांकन

कक्षा 3 के छात्रों का मूल्यांकन भाषा, गणित और 'द वर्ल्ड अराउंड अस' विषयों में 90 मिनट की परीक्षा में हुआ। कक्षा 6 और 9 के छात्रों का मूल्यांकन भाषा, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों में क्रमशः 90 और 120 मिनट की परीक्षा के माध्यम से किया गया।

सर्वेक्षण में अभूतपूर्व सहभागिता- डॉ. पवन सचान

एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक डॉ. पवन सचान का कहाना है कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) द्वारा आयोजित इस सर्वेक्षण में कुल 2,53,720 छात्र, 30,817 शिक्षक और 8,865 विद्यालय शामिल हुए। सभी विद्यालयों में परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, निजी, मदरसे, सीबीएसई, आईसीएसई, नवोदय एवं केंद्रीय विद्यालय शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed