फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Osmania University Results 2021 OU Results for UG Courses Declared at osmania.ac.in

OU Results 2021: उस्मानिया विश्वविद्यालय (ओयू) के यूजी 2021 परिणाम जारी, ऐसे देखें रिजल्ट

Tue, 21 Dec 2021 02:37 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Tue, 21 Dec 2021 02:37 PM IST
सार

उस्मानिया विश्वविद्यालय (ओयू) ने स्नातक पाठ्यक्रमों के दूसरे और चौथे सेमेस्टर के परिणाम जारी कर दिए हैं। अक्टूबर, 2021 में परीक्षाएं हुई थीं। इसकी आधिकारिक वेबसाइट osmania.ac.in पर जाकर छात्र जानकारी जुटा सकते हैं।

विज्ञापन
Osmania University Results 2021 OU Results for UG Courses Declared at osmania.ac.in
Osmania University परीक्षा के परिणाम जारी, ऐसे करें चेक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उस्मानिया विश्वविद्यालय (ओयू) के स्नातक पाठ्यक्रमों के दूसरे और चौथे सेमेस्टर के 2021 सत्र के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अक्टूबर में बीकॉम, बीए, बीएससी और बीबीए पाठ्यक्रमों के सेमेस्टर परीक्षाएं आयोजित हुई थीं। छात्र अपने नतीजों को ऑनलाइन वेबसाइट  osmania.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। विश्वविद्यालय की तरफ से 20 दिसंबर,2021 को परिणाम जारी कर दिए थे।  

विज्ञापन

बीए च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस), बीबीए (सीबीसीएस), बीकॉम (सीबीसीएस), बीएससी (सीबीसीएस) के दूसरे व चौथे सेमेस्टर के नतीजों को छात्र चेक करें। रिजल्ट चेक करते उसकी पीडीएफ फाइल को डाउनलोड भी कर सकते हैं। साथ ही एमएससी बैकलॉग परीक्षाओं के परिणाम भी जारी किए गए हैं। अपने नतीजों को देखने के लिए छात्रों को 12 अंकों के हॉल टिकट नंबर की जरूरत होगी। इसमें साथ में रखकर अपने नतीजों को वेबसाइट में उपलब्ध स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिंक पर क्लिक करके छात्र अपने नतीजों को चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को सलाह दी है कि नतीजे देखने के लिए वेबसाइट लोड नहीं हो, तो वह बिल्कुल भी चिंता न करें। ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण ऐसी दिक्कत आ सकती है। ऐसे में छात्र कुछ मिनटों का इंतजार करें और इसके बाद अपने यूजी परिणाम को देखने के लिए फिर से वेबसाइट को चेक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 Osmania University Result 2021: ऐसे करें चेक

  • छात्रों को ओयू विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट – osmania.ac.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर, 'परीक्षा परिणाम' पढ़ने वाले टैब पर क्लिक करें।
  • वैकल्पिक रूप से, उस्मानिया विश्वविद्यालय यूजी परिणाम 2021 की जांच करने के लिए वहां उपलब्ध सीधे लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना हॉल टिकट नंबर दर्ज करें।
  • अब आपका उस्मानिया विश्वविद्यालय परिणाम 2021 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब अपने परिणाम की कॉपी को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।


विश्वविद्यालय में पढ़ते हैं 23 हजार छात्र

उस्मानिया विश्वविद्यालय, तेलंगाना राज्य के हैदराबाद में स्थित है। यह एक राज्य विश्वविद्यालय है, जिसमें कुल 23,368 छात्र पढ़ते हैं। इसमें स्नातक पाठ्यक्रमों में 10,308 छात्र और स्नातकोत्तर में 9,325 छात्र पढ़ाई करते हैं। इसके अलावा पीएचडी पाठ्यक्रम में 2,615 छात्र पढ़ते हैं। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी.नरसिम्हा राव ने उस्मानिया विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रह चुके हैं। उन्हें, विश्वविद्यालय के आर्ट्स कॉलेज से स्नातक डिग्री प्राप्त की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed