फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   OSSSC Teacher recruitment 2024 rescheduled for 2629 posts; now apply from June 12, read more details

OSSSC Recruitment 2024: शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए संशोधित आवेदन तिथियों की घोषणा; यहां जानें नई तारीखें

Wed, 01 May 2024 05:16 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 01 May 2024 05:16 PM IST
सार

OSSSC Teacher Recruitment 2024: ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएसएससी) ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए संशोधित आवेदन तिथियों की घोषणा की है। इस भर्ती से जुड़ी पूरी खबर नीचे पढ़ें।
 

विज्ञापन
OSSSC Teacher recruitment 2024 rescheduled for 2629 posts; now apply from June 12, read more details
OSSSC Teacher Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

OSSSC Recruitment 2024: ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के जिला कैडर पदों की विभिन्न श्रेणियों में आवेदन के लिए संशोधित आवेदन तिथियों की घोषणा की है। अब इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- (www.osssc.gov.in.) के माध्यम से इन पदों के लिए 12 जून से 07 जुलाई, 2024 तक आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2629 पदों को भरना है। इससे पहले आवेदन की तारीखें 01 से 25 अप्रैल, 2024 थीं।

विज्ञापन

OSSSC Recruitment 2024: रिक्ति विवरण
ओएसएसएससी के इस भर्ती अभियान का लक्ष्य ओडिशा के सरकारी स्कूलों में टीजीटी (कला), टीजीटी (विज्ञान-पीसीएम), टीजीटी (विज्ञान-सीबीजेड), संस्कृत शिक्षक, हिंदी शिक्षक, जनजातीय भाषा शिक्षक और सेवक/सेविका, शारीरिक शिक्षा शिक्षक (पीईटी) के कुल 2,629 पदों को भरना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयु सीमा- सरकारी मानदंडों के अनुसार, उम्मीदवार की आयु 01 अप्रैल, 2024 तक 21 वर्ष हो गई हो और 38 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, एससी, एसटी, ओबीसी जैसी आरक्षित श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को ऊपरी सीमा में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संगठन/बोर्ड से संबंधित विषय में डिग्री होनी चाहिए।

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और उसके बाद दस्तावेज सत्यापन दौर में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। दस्तावेज़ सत्यापन दौर के बाद, आयोग अंतिम सूची तैयार करेगा।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- (www.osssc.gov.in.) पर जाएं।
  • होमपेज पर 'ऑनलाइन आवेदन करें' पर क्लिक करें।
  • ओएसएसएससी टीजीटी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के लिए अधिसूचना पर क्लिक करें।
  • फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करके आवदेन शुल्क का भुगतान करें।
  • अब आवेदन पत्र जमा कर दें।  
  • एक प्रति डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed