{"_id":"5ebdd1ce8ebc3e907f18b6a6","slug":"online-studies-will-also-conducted-in-agricultural-universities","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विश्वविद्यालयों में भी होगी ऑनलाइन पढ़ाई, रिसर्च करने वाले छात्रों को मिलेगी छह माह की छूट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
कृषि विश्वविद्यालयों में भी होगी ऑनलाइन पढ़ाई, रिसर्च करने वाले छात्रों को मिलेगी छह माह की छूट
Fri, 15 May 2020 04:48 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 15 May 2020 04:48 AM IST
सार
- कृषि विश्वविद्यालयों में भी होगी ऑनलाइन पढ़ाई
- शोध पूरा न कर पाने वाले विद्यार्थियों को मिलेगी छह माह की छूट
- 15 मई तक पंजीकरण करा सकते हैं छात्र
विज्ञापन
विस्तार
कोरोना संक्रमण के चलते देशव्यापी लॉकडाउन के बीच देशभर के कृषि विश्वविद्यालयों व अनुसंधान संस्थानों को ऑनलाइन कक्षाओं के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
इन्हें सलाह दी गई है कि उनके शिक्षक स्वयं ई-कोर्स विकसित करे और ऑनलाइन क्लॉस ले, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। साथ ही उच्च कक्षाओं और शोधार्थियों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करने, एमएससी के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा आयोजित करने और जिनका शोध का अंतिम चरण में है उन्हें छह माह की और मोहलत देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा जो विद्यार्थी आईसीएआर के पाठ्यक्रमों में पंजीकरण नहीं करा पाएं हैं वह 15 मई तक पंजीकरण करा सकते हैं। इस आदेश को सभी कृषि विश्वविद्यालयों, डीम्ड कृषि विवि, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालयों और अनुसंधान केंद्रों में लागू करने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
आईसीएआर ने शिक्षा पोर्टल पर ई-पाठ्यक्त्रस्म तथा शोध के लिहाज से अन्य पोर्टल शोधार्थियों को अध्ययन के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं। इसके अलावा उच्च कक्षाओं में यदि परीक्षाओं के माध्यम से मूल्यांकन संभव नहीं है तो विद्यार्थियों से मौखिक परीक्षा और पिछली परीक्षाओं के आधार पर मूल्याकंन किया जा सकेगा।
कमेंट
कमेंट X