फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   One lakh seven thousand admissions in SOL; Highest admission in this course

SOL Admission: एसओएल में एक लाख सात हजार दाखिले; नहीं बन सका रिकॉर्ड, इस कोर्स में सबसे ज्यादा एडमिशन

Sun, 17 Nov 2024 10:25 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 17 Nov 2024 10:25 AM IST
सार

SOL Admission 2024: डीयू के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में इस बार एक लाख सात हजार दाखिले ही हुए। हालांकि, अभी कई ऐसे छात्र हैं, जिन्होंने फीस जमा नहीं कराया है। जमा कराने के बाद दाखिला लेने वालों की संख्या में थोड़ी बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
One lakh seven thousand admissions in SOL; Highest admission in this course
DU SOl - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

SOL Admission 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) में इस बार स्नातक कोर्सेज में दाखिले का रिकॉर्ड नहीं बन पाया है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में दाखिले के लिए जून में शुरू हुई प्रक्रिया में एक लाख सात हजार एडमिशन ही हुए हैं। दाखिले की दौड़ शुक्रवार आधी रात को समाप्त हो गई। हालांकि अभी कुछ छात्र हैं, जिन्होंने पंजीकरण करा लिया है, लेकिन फीस जमा नहीं करा पाए। ऐसे छात्रों को प्रशासन ने फीस जमा कराने के लिए तीन दिन का समय दिया है। इससे दाखिला लेने वालों की संख्या में थोड़ा और इजाफा होगा।

विज्ञापन


बीते साल स्नातक स्तर पर एक लाख 37 हजार से अधिक दाखिले हो गए थे। ऐसे में बीते साल दाखिले का रिकॉर्ड अंतिम तिथि समाप्त होने से पहले ही बन गया था। एसओएल में औसतन हर साल 1 लाख 20 हजार से 25 हजार तक दाखिले होते हैं। वर्ष 2022 में यूजी-पीजी मिलाकर 1.18 लाख दाखिले हुए थे।

विज्ञापन

एसओएल में इस बार दाखिला प्रक्रिया जून में शुरू की गई थी। करीब साढ़े पांच महीने से अधिक समय चली दाखिला प्रक्रिया के दौरान इस बार बीते साल जैसा रिस्पांस नहीं मिला।

कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग की निदेशक प्रो पायल मागो ने बताया कि 15 नवंबर आधी रात तक स्नातक कोर्सेज में 1,39,046 पंजीकरण हुए और इनमें से 1,0,6979 ने फीस का भुगतान कर दाखिला पक्का कर लिया, जबकि अभी फीस जमा कराने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है, इसके लिए छात्रों को फीस लिंक भेज गया है। इस कारण से दाखिला लेने वालों की संख्या में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।

किस कोर्स में कितने दाखिले
 
कोर्स पंजीकरण फीस का भुगतान
बीए प्रोग्राम राजनीति विज्ञान 25,851 22,011
बीकॉम 22,489 18,271
बीए ऑनर्स राजनीति विज्ञान 18,464 14,414
बीकॉम ऑनर्स 17,036 13,199
बीए प्रोग्राम इतिहास 10,750 8,829
बीए ऑनर्स अंग्रेजी 11,295 8,070
बीए प्रोग्राम हिंदी 9,338 7,346
बीए ऑनर्स अर्थशास्त्र 871 490
बीए ऑनर्स साइकोलॉजी 2,964 1,309
बीए प्रोग्राम संस्कृत 107 72
विज्ञापन


बीए प्रोग्राम में सबसे ज्यादा दाखिले
एसओएल के स्नातक स्तर के 11 कोर्सेज में बीए प्रोग्राम में ही सर्वाधिक दाखिले हुए हैं। बीए प्रोग्राम राजनीति विज्ञान छात्रों का पसंदीदा प्रोग्राम बना है। इसमें 22 हजार से अधिक दाखिले हुए हैं। दूसरे नंबर पर बीकॉम रहा है, जिसमें 18,271 दाखिले हुए हैं। टॉप पांच में तीसरे नंबर पर बीए ऑनर्स राजनीति विज्ञान रहा है, इसमें 14,414 दाखिले हुए हैं।

सबसे कम 72 दाखिले बीए प्रोग्राम संस्कृत में हुए हैं। एमबीए में 3,320 दाखिले हुए। बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस में 1,924 पंजीकरण में से 684, मास्टर ऑफ लाइब्रेरी साइंस में 3,131 पंजीकरण में से 486 दाखिले हो गए हैं, जबकि पांच स्नातकोत्तर प्रोग्राम में कुल 2,329 दाखिले हुए हैं। स्नातकोत्तर में सर्वाधिक 784 दाखिले एमकॉम और    618 दाखिले एमए राजनीति विज्ञान में हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed