OJEE 2023 Result Out: ओजेईई का परिणाम घोषित; यहां से डाउनलोड करें रैंक कार्ड
OJEE 2023 Result Declared: ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा समिति ने ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (OJEE) 2023 परिणाम घोषित कर दिया है और ओजेईई परीक्षा के रैंक कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं।
विस्तार
OJEE 2023 Result Declared: ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा समिति ने ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (OJEE) 2023 परिणाम घोषित कर दिया है और ओजेईई परीक्षा के रैंक कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in से अपने रैंक कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। OJEE 2023 सभी पाठ्यक्रमों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 08 से 15 मई तक आयोजित किया गया था।
इन पाठ्यक्रमों में मिलते हैं दाखिले
ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (OJEE) 2023 का आयोजन B Pharma/ MCA/ MSc (Comp. Sc)/ MBA/ International MBA/ B CAT/ M Tech/ M Tech (Part Time)/ M Arch/ M Plan/ M Pharma आदि में प्रवेश के लिए किया जाता है। इसके साथ ही सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों और ओडिशा के कॉलेजों में B Tech/ B Pharma पाठ्यक्रमों में लेटरल एंट्री से भी दाखिले मिलते हैं।
समिति उपर्युक्त सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परामर्श-सह-प्रवेश प्रक्रिया का संचालन करेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। इन आसान चरणों का पालन करके आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके परिणाम की जांच की जा सकती है।
OJEE 2023 Result चेक एवं डाउनलोड करने की प्रक्रिया
-
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in पर जाएं। -
कैंडिडेट एक्टिविटी के तहत 'रैंक कार्ड OJEE-2023' पर जाएं। -
अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट करें। -
OJEE परिणाम रैंक कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, डाउनलोड करें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X