भुवनेश्वर: 5 सितंबर को होगा आदर्श विद्यालय का शिलान्यास, 2022 में शुरू होंगे दाखिले
परियोजना के 2022 में पूरा होने की संभावना है, 500 छात्रों का पहला बैच 2022-23 शैक्षणिक वर्ष से प्रवेश लेगा। दास ने कहा कि राज्य भर के 314 आदर्श विद्यालयों के मेधावी छात्रों को इस स्कूल में अध्ययन के लिए चुना जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्कूल एवं जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दाश ने शुक्रवार को बताया कि राज्य सरकार भुवनेश्वर में एक प्रतिष्ठित आदर्श विद्यालय की स्थापना करेगी, जिसका शिलान्यास 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के लिए उच्च माध्यमिक विद्यालय शहर के अंधरुआ में 100 करोड़ रुपये की लागत से 25 एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा।
State Govt will lay the foundation stone of the iconic Adarsh Vidyalaya in Bhubaneswar on Sept 5. With traditional education, the school will also provide coaching to students: Odisha School & Mass Education Minister Samir Ranjan Dash pic.twitter.com/GQDHSKftz7
— ANI (@ANI) September 4, 2021विज्ञापन
2022 से शुरू होगा पहला शैक्षणिक वर्ष
जबकि परियोजना के 2022 में पूरा होने की संभावना है, 500 छात्रों का पहला बैच 2022-23 शैक्षणिक वर्ष से प्रवेश लेगा। दास ने कहा कि राज्य भर के 314 आदर्श विद्यालयों के मेधावी छात्रों को इस स्कूल में अध्ययन के लिए चुना जाएगा। उन्होंने कहा कि बोर्डिंग स्कूल का सारा खर्च सरकार वहन करेगी।
Higher secondary school for Class 11 & 12 would be built on 25 acres of land. Meritorious students from 314 Adarsh Vidyalayas from across State would be selected for studying in this school. All expenses would be borne by govt: School & Mass Education Minister Samir Ranjan Dash pic.twitter.com/rgrf5oVAvo
— ANI (@ANI) September 4, 2021
कमेंट
कमेंट X