{"_id":"5fd210ad8ebc3e3c92661911","slug":"odisha-schools-and-colleges-likely-to-reopen-from-january-exams-would-be-delayed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवरी 2021 से खुल सकते हैं ओडिशा में स्कूल और कॉलेज, परीक्षाओं में हो सकती है देरी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
जनवरी 2021 से खुल सकते हैं ओडिशा में स्कूल और कॉलेज, परीक्षाओं में हो सकती है देरी
Thu, 10 Dec 2020 05:51 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 10 Dec 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा में स्कूल और कॉलेज अगले साल जनवरी से खुल सकते हैं। वहीं स्कूल और कॉलेज खुलने के बाद परीक्षाओं में देरी भी हो सकती है। सूबे के शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास का कहना है कि दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल अगले साल जनवरी से खुलेंगे और अन्य कक्षाओं के लिए स्कूलों को खोलने और कक्षाओं के संचालन को लेकर निर्णय सूबे की सरकार के साथ विचार-विमर्श के बाद लिया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-नीट और जेईई 2021 परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने दिया ये जवाब
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पहले चरण में दसवीं और बारहवीं के छात्रों के लिए कक्षाएं फिर से खोलने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। त्योहार की छुट्टियों को छोड़कर, कक्षाएं शनिवार और रविवार को आयोजित होंगी। कम से कम 100 दिनों तक कक्षाओं के संचालन के बाद परीक्षा आयोजित होगी। कोरोना महामारी को देखते हुए प्रत्येक छात्र को परीक्षा की तैयारी के लिए एक प्रश्न बैंक प्रदान किया जाएगा। उच्च शिक्षा सचिव सस्वत मिश्रा ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 6 लाख छात्र उपस्थित होंगे। गौरतलब है कि कोरोना वायरस की वजह से मार्च से ही स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं और छात्रों की ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई हो रही है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-IBPS SO Prelim Exams : प्रवेश पत्र जारी, 26-27 दिसंबर को है परीक्षा
कमेंट
कमेंट X