{"_id":"63fe10c826d49439740bf448","slug":"odisha-police-constable-answer-key-out-download-online-at-odishapolice-gov-in-2023-02-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Police Constable Answer Key 2023 Out: पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Police Constable Answer Key 2023 Out: पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक
Tue, 28 Feb 2023 08:03 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Tue, 28 Feb 2023 08:03 PM IST
सार
Odisha Police constable Recruitment: ओडिशा पुलिस राज्य चयन बोर्ड ने कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
ओडिशा पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Odisha Police constable Provisional Answer Key Released: ओडिशा पुलिस राज्य चयन बोर्ड (OPSSB) ने कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार उत्तर कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
ओडिशा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 26 फरवरी 2023 को एक ही पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी। यह भर्ती राज्य में कॉन्स्टेबल (सिविल) के 4790 पदों को भरेगी। ओडिशा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती अभियान के तहत चयनित उम्मीदवारों का वेतनमान लेवल -05 के मुताबिक 21,700 - 69,100 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ओडिशा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में निम्नलिखित चरण शामिल होंगे। ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक और शारीरिक दक्षता परीक्षा, ड्राइविंग टेस्ट (वैकल्पिक) और चिकित्सा परीक्षा। इसमें कोई वाइवा-वॉयस टेस्ट नहीं होगा।
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट opssb.onlineregistrationforms.com पर जाएं।
- होमपेज पर, कॉन्स्टेबल (सिविल) उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी सेट ए, बी, सी और डी स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
- उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X