फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Odisha Government promoted all students lass 1-9 and class 11 to next class. 

ओडिशा सरकार ने पहली से लेकर नौवीं तक के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही किया पास

Fri, 15 May 2020 09:25 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 15 May 2020 09:25 PM IST
विज्ञापन
Odisha Government promoted all students lass 1-9 and class 11 to next class. 
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

ओडिशा सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले पहली से लेकर नौवीं तक के सभी छात्रों को बिना परीक्षा के ही पास कर दिया है। सरकार ने सूबे के ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को भी बिना परीक्षा के पास किया है। सरकार ने पहली से लेकर नौवीं और ग्यारहवीं के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में पदोन्नत कर दिया है। गौरतलब है कि यह फैसला कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को लेकर लिया गया है। इस वक्त देश में कोरोना महामारी से बचाव के लिए तीसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है, जो कि 17 मई तक है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-सीबीएसई स्कूलों में पहली से लेकर दसवीं तक के छात्रों के लिए कला आधारिक प्रोजेक्ट शामिल
विज्ञापन



लॉकडाउन की वजह से सभी स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं। ऐसे में ओडिशा सरकार ने बिना परीक्षा के ही पहली से लेकर नौवीं और ग्यारहवीं के छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया है। इसी तरह काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (सीएचएसई) से संबद्ध स्कूलों में पढ़ने वाले नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दसवीं कक्षा में डाल दिया गया है। सरकार ने इस संबंध में नोटिस जारी करके सभी सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले पहली से लेकर नौवीं तक के विद्यार्थियों को पास कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि लॉकडाउन में स्कूल के बंद होने की वजह से विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है। स्कूल विद्यार्थियों को विभिन्न ई-प्लेटफॉर्म के जरिए कक्षाएं दे रहे हैं। ओडिशा की ही तरह कई राज्यों ने भी पहली से लेकर नौवीं और ग्यारवहीं के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में पदोन्नत करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed