{"_id":"60c6e5410af92e044f468912","slug":"odisha-class-10-results-bse-odisha-to-announce-class-10-results-by-end-of-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: इस माह के अंत तक जारी हो सकता है 10वीं का रिजल्ट, 6.5 लाख छात्रों को है इंतजार","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ओडिशा: इस माह के अंत तक जारी हो सकता है 10वीं का रिजल्ट, 6.5 लाख छात्रों को है इंतजार
Mon, 14 Jun 2021 10:56 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 14 Jun 2021 10:56 AM IST
सार
- सूबे के शिक्षा मंत्री का कहना है कि दसवीं कक्षा की परीक्षाओं का रिजल्ट इस महीने के आखिर तक किसी भी वक्त जारी हो सकता है।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा बोर्ड ने अभी तक दसवीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख जारी नहीं की है। हालांकि, सूबे के शिक्षा मंत्री का कहना है कि दसवीं कक्षा की परीक्षाओं का रिजल्ट इस महीने के आखिर तक किसी भी वक्त जारी हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस महीने के अंत मैट्रिक परीक्षाओं के परिणाम घोषित होंगे। शिक्षा मंत्री समीर दाश ने कहा कि मूल्यांकन प्रक्रिया सही रास्ते पर है और जून अंत तक परिणाम घोषित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-विश्वविद्यालय समाचार : डीयू में विदेशी छात्रों के दाखिले पर कोरोना ने लगाया ग्रहण
विज्ञापन
आपको बता दें कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण सूबे की सरकार ने 21 अप्रैल को दसवीं कक्षा की परीक्षा रद्द करने की घोषणा की थी। इस साल दसवीं कक्षा की परीक्षा के लिए लगभग 6.5 लाख छात्रों ने पंजीकरण किया है। सूबे में बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 3 मई से आयोजित होनी थी, लेकिन इनको स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-डीयू दाखिले 2021 : दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ना चाहते हैं, तो ये हैं कोर्सेज और पात्रता मानदंड
दसवीं कक्षा का रिजल्ट तैयार करने के लिए छात्रों के नौवीं कक्षा के अर्धवार्षिक परीक्षा और वार्षिक परीक्षा के अंकों के साथ ही दसवीं कक्षा के प्रैक्टिस टेस्ट के अंकों को भी ध्यान में रखा जाएगा। आंतरिक मूल्यांकन के जरिए रिजल्ट तैयार करने में नौवीं कक्षा में प्रत्येक विषय में प्राप्त उच्चतम अंकों को 40 प्रतिशत वेटेज और 10वीं में आयोजित तीन अभ्यास परीक्षणों में से सभी विषयों में दो उच्चतम अंकों को 30 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। यदि कोई उम्मीदवार केवल एक अभ्यास परीक्षा में उपस्थित हुआ है तो नौवीं कक्षा की परीक्षा (अर्धवार्षिक और वार्षिक) में प्राप्त अंकों को 70 फीसदी वेटेज दिया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X