फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Odisha Board Exam Paper Leak: ABVP demands probe into Class 10 exam question paper 'leak'

Odisha Paper Leak: एबीवीपी ने की पेपर लीक की जांच की मांग, सरकार पर लगाया छात्रों को धोखा देने का आरोप

Sun, 25 Feb 2024 04:51 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 25 Feb 2024 04:51 PM IST
सार

Odisha Paper Leak: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कथित तौर पर 10वीं कक्षा की राज्य बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। प्रदर्शनकारियों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई है।

विज्ञापन
Odisha Board Exam Paper Leak: ABVP demands probe into Class 10 exam question paper 'leak'
ओडिशा बोर्ड पेपर लीक मामले की हो जांच: एबीवीपी

विस्तार

Odisha Board Exams 2024: ओडिशा में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। इसी बीच अंग्रेजी प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कथित तौर पर 10वीं कक्षा की राज्य बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि 10वीं कक्षा के लिए ओडिशा हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा का अंग्रेजी प्रश्न पत्र शुक्रवार को लीक हो गया।

विज्ञापन


पोस्टर और बैनर लेकर एबीवीपी के छात्रों ने स्कूल और जन शिक्षा मंत्री सुदाम मरांडी के खिलाफ नारे लगाए और मंत्री के आधिकारिक आवास में घुसने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों की पुलिस से नोकझोंक हुई। पुलिस प्रदर्शनकारियों को एक वैन में ले गई और बाद में उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन


एबीवीपी के राज्य सचिव अरिजीत पटनायक ने कहा, "हालांकि प्रश्न पत्र लीक की इतनी बड़ी घटना हुई है, लेकिन मंत्री इस मुद्दे पर चुप हैं। इसलिए, हम उनसे जवाब मांगने के लिए उनके घर आए हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा आयोजित करने वाले ओडिशा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई) ने शनिवार को अंग्रेजी प्रश्नपत्र लीक के आरोप को खारिज कर दिया।

एबीवीपी के राष्ट्रीय सचिव बुद्धदेव बैग ने बीजेडी सरकार पर छात्रों को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कथित प्रश्नपत्र लीक मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की और साथ ही परीक्षा को फिर से आयोजित कराने की भी मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed