OAVS 2023 Exam Schedule: ओडिशा आदर्श विद्यालय संगठन भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें कब-कौन सा पेपर
OAVS exam schedule 2023: ओडिशा आदर्श विद्यालय संगठन ने 1010 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
OAVS Exam Schedule 2023 Released: ओडिशा आदर्श विद्यालय संगठन (OAVS) ने प्रिंसिपल, पीजीटी, टीजीटी और कला शिक्षक के विभिन्न पदों के लिए परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट आधिकारिक वेबसाइट oav.edu.in से परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।
ओडिशा आदर्श विद्यालय संगठन की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा 16 से 19 मई तक दो पालियों में आयोजित की जानी है। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12.20 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.20 बजे से शाम 5.40 बजे तक होगी।
उम्मीदवारों का वेतन
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1010 पदों को भरना है। प्रिंसिपल के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 67,700 रुपए प्रतिमाह, पीजीटी टीचर के पद पर चयनित उम्मीदवार को 47,600 रुपये प्रतिमाह, टीजीटी टीचर के पद पर चयनित उम्मीवार को 44,900 रुपये वेतन मिलेगा।
OAVS Recruitment आवेदन शुल्क
प्रिंसिपल पद के लिए आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 2000 रुपये है, जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 1250 रुपये लागू है। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के शिक्षण पदों के लिए शुल्क 1500 रुपये है, जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये है।
ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट oav.edu.in पर जाएं।
-
होमपेज पर, रिक्रूटमेंट ओएवी के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए लिंक पर जाएं।
-
रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
-
फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
-
फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें
कमेंट
कमेंट X