फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   OAVS exam schedule 2023 released check dates at oav.edu.in

OAVS 2023 Exam Schedule: ओडिशा आदर्श विद्यालय संगठन भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें कब-कौन सा पेपर

Mon, 08 May 2023 02:36 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 08 May 2023 02:36 PM IST
सार

OAVS exam schedule 2023: ओडिशा आदर्श विद्यालय संगठन ने 1010 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है।

विज्ञापन
OAVS exam schedule 2023 released check dates at oav.edu.in
oavs exam - फोटो : Social Media

विस्तार

OAVS Exam Schedule 2023 Released: ओडिशा आदर्श विद्यालय संगठन (OAVS) ने प्रिंसिपल, पीजीटी, टीजीटी और कला शिक्षक के विभिन्न पदों के लिए परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट आधिकारिक वेबसाइट oav.edu.in से परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

ओडिशा आदर्श विद्यालय संगठन की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा 16 से 19 मई तक दो पालियों में आयोजित की जानी है। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12.20 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.20 बजे से शाम 5.40 बजे तक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीदवारों का वेतन

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1010 पदों को भरना है। प्रिंसिपल के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 67,700 रुपए प्रतिमाह, पीजीटी टीचर के पद पर चयनित उम्मीदवार को 47,600 रुपये प्रतिमाह, टीजीटी टीचर के पद पर चयनित उम्मीवार को 44,900 रुपये वेतन मिलेगा।

विज्ञापन

OAVS Recruitment आवेदन शुल्क

प्रिंसिपल पद के लिए आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 2000 रुपये है, जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 1250 रुपये लागू है। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के शिक्षण पदों के लिए शुल्क 1500 रुपये है, जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट oav.edu.in पर जाएं।

  • होमपेज पर, रिक्रूटमेंट ओएवी के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए लिंक पर जाएं। 

  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।

  • फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।

  • फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed