Scholarship: इन राज्यों की मेधावी छात्राओं के लिए सुनहरा मौका! STEM शिक्षा पर मिलेगी 30,000 तक की स्कॉलरशिप
STEM Scholarship: ओक नॉर्थ ने कुछ राज्यों की मेधावी छात्राओं के लिए स्कॉलरशिप कार्यक्रम की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य वंचित वर्ग की छात्राओं को उच्च शिक्षा में सहयोग देना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
OakNorth Program: विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) क्षेत्र में लैंगिक समानता और वंचित वर्ग की मेधावी छात्राओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से ओक नॉर्थ कंपनी ने "ओक नॉर्थ स्टेम स्कॉलरशिप प्रोग्राम" की शुरुआत की है। इस योजना के तहत चयनित छात्राओं को 30,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस स्कॉलरशिप का लाभ हरियाणा, उत्तराखंड और बिहार राज्य की छात्राएं उठा सकती हैं। आवेदन के लिए कुछ प्रमुख पात्रता शर्तें इस प्रकार हैं:
- आवेदिका भारत के किसी सरकारी विश्वविद्यालय या कॉलेज में STEM विषयों (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित) में स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हो।
- कक्षा 12वीं में न्यूनतम 75% और पूर्व कक्षाओं में कम से कम 65% अंक प्राप्त किए हों।
- पारिवारिक वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक न हो।
कितनी मिलेगी छात्रवृत्ति और किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?
चयनित छात्राओं को 30,000 रुपये की एकमुश्त छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिससे वे अपनी पढ़ाई से जुड़ी आर्थिक आवश्यकताओं को पूरा कर सकेंगी। आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- कक्षा 10वीं, 12वीं और पिछले सेमेस्टर की मार्कशीट
- रिज्यूमे
- पारिवारिक आय प्रमाण पत्र
- कोई अन्य निर्धारित दस्तावेज (जैसे पहचान पत्र आदि)
कैसे और कब तक करें आवेदन?
इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। इच्छुक छात्राएं ओक नॉर्थ की आधिकारिक वेबसाइट oaknorth.co.uk पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकती हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त, 2025 है।
कमेंट
कमेंट X