NVS Class 6th-9th Marks: एनवीएस कक्षा 6वीं और 9वीं की प्रवेश परीक्षा के अंक घोषित, तुरंत देखें अपना स्कोर
NVS Class 6th-9th Marks 2025: नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा 6वीं और 9वीं ग्रीष्मकालीन बाउंड प्रवेश परीक्षाओं 2025 के अंक जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी अपने अंक आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NVS Class 6th-9th Marks 2025 Out: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने कक्षा 6वीं और कक्षा 9वीं की ग्रीष्मकालीन बाउंड (Summer Bound) प्रवेश परीक्षाओं 2025 के अंकों की घोषणा कर दी है। जिन छात्रों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट (navodaya.gov.in) पर जाकर अपने अंक देख सकते हैं।
कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा 2025 (ग्रीष्मकालीन बाउंड)
यह परीक्षा देशभर के विभिन्न नवोदय विद्यालयों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी। लाखों छात्रों ने इसमें हिस्सा लिया था। परीक्षा के आधार पर छात्रों को मेरिट लिस्ट के अनुसार स्कूलों में प्रवेश मिलेगा।
कक्षा 9वीं लाटरल एंट्री परीक्षा 2025
यह परीक्षा नवोदय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में सीमित सीटों पर दाखिले के लिए होती है। जिन छात्रों ने आवेदन किया था, वे अब अपने स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एनवीएस कक्षा 9
एनवीएस कक्षा 9वीं के लिए प्रवेश परीक्षा 08 फरवरी 2025 को आयोजित की गई, जिसके लिए एडमिट कार्ड 09 जनवरी 2025 को जारी किए गए थे। परीक्षा का परिणाम 25 मार्च 2025 को घोषित किया गया, और इसके अंकों की आधिकारिक घोषणा 23 अप्रैल 2025 को की गई है।
एनवीएस कक्षा 6
एनवीएस कक्षा 6वीं प्रवेश प्रक्रिया 2025 के लिए आवेदन 16 जुलाई 2024 से प्रारंभ हुए थे, जिसकी अंतिम तिथि 07 अक्तूबर 2024 निर्धारित की गई थी। अभ्यर्थियों को उसी तिथि तक फॉर्म भरने की अनुमति दी गई थी। विंटर बाउंड क्षेत्रों के लिए एडमिट कार्ड 19 मार्च 2025 को जारी किए गए, जबकि समर बाउंड क्षेत्रों का परिणाम 25 मार्च 2025 को घोषित किया गया। ग्रीष्मकालीन बाउंड प्रवेश परीक्षा के अंक 23 अप्रैल 2025 को आधिकारिक रूप से जारी कर दिए गए हैं।
कमेंट
कमेंट X