NTSE Stage 2 Result 2021 Out: राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के दूसरे चरण का फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे देखें मेरिट सूची
NTSE Stage 2 Results 2021 declared by NCERT: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की ओर से राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (NTSE) 2021 के दूसरे चरण का परिणाम शुक्रवार, 18 फरवरी, 2022 को एनसीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया गया है।
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NCERT NTSE Stage 2 Result 2021: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की ओर से राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (NTSE) 2021 के दूसरे चरण का परिणाम शुक्रवार, 18 फरवरी, 2022 को एनसीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया गया है। एनसीईआरटी की ओर से एनटीएसई दूसरे चरण की परीक्षा (NCERT NTSE Stage 2 Exam) 24 अक्तूबर, 2021 को आयोजित की गई थी।
एनसीईआरटी द्वारा 14 फरवरी को जारी एक आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परिणाम आज शाम पांच बजे आधिकारिक वेबसाइट - ncert.nic.in पर घोषित किया जाएगा। हालांकि, परिणाम समय से पहले ही अपलोड कर दिया गया था। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की ओर से जारी रिजल्ट अधिसूचना में कहा गया है कि स्कॉलरशिप के लिए मेरिट सूची में जगह बनाने सभी सफल उम्मीदवारों को अवॉर्ड लैटर, मेरिट सर्टिफिकेट अलग से भेजे जाएंगे और निर्धारित समय-सीमा में स्कॉलरशिप भी जारी की जाएगी।
बता दें कि राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए 1250 रुपये की मासिक छात्रवृत्ति मिलेगी। जबकि स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए उम्मीदवारों को 2,000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। जो उम्मीदवार नेशनल टैलेंट सर्च परीक्षा स्टेज-2 में शामिल हुए थे, वे अपने एनटीएसई परिणाम की जांच करने के लिए नीचे बताए गए आसान चरणों का अनुसरण कर सकते हैं।
NCERT NTSE Stage 2 Result 2021 कैसे देखें?
- सबसे पहले एनसीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट – ncert.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर, नोटिस पर स्क्रॉल करें और 'फाइनल रिजल्ट एनटीएसई-2021' के लिंक पर क्लिक करें।
- अब खुलने वाली पीडीएफ फाइल में से अपनी श्रेणी पर क्लिक करें।
- इसके बाद खुलने वाली लिस्ट में अपना रोल नंबर, नाम और पिता का नाम देखें।
- एनटीएसई चरण-2 रिजल्ट कम मेरिट लिस्ट को डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका का प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X