IIFT 2023: भारतीय विदेश व्यापार संस्थान परीक्षा पंजीकरण का कल आखिरी दिन, उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन
IIFT 2023 : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ( National Testing Agency) भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (Indian Institute of Foreign Trade) पंजीकरण विंडो 14 नवंबर को बंद कर देगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IIFT 2023 : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ( National Testing Agency) भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (Indian Institute of Foreign Trade) पंजीकरण विंडो 14 नवंबर को बंद कर देगी। आईआईएफटी पंजीकरण की प्रक्रिया 30 सितंबर 2022 को शुरू की गई थी। जो उम्मीदवार IIFT 2023 के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं वे आधिकारिक वेबसाइट- iift.nta.nic.in पर जाकर IIFT आवेदन पत्र भर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे IIFT पंजीकरण करने से पहले IIFT 2023 परीक्षा पात्रता मानदंडों की जांच करें और उन्हें पूरा करें।
IIFT Registration 2023: पंजीकरण शुल्क
IIFT 2023 परीक्षा 18 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार IIFT फॉर्म भरने के लिए एनईएफटी, क्रेडिट / डेबिट कार्ड / नेट-बैंकिंग या यूपीआई जैसे ऑनलाइन माध्यम से IIFT शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 2,500 रुपये (सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए) और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों (एससी/एसटी/पीएच) के लिए 1,250 रुपये का भुगतान उम्मीदवारों को आईआईएफटी पंजीकरण पूरा करने के लिए करना होगा। आईआईएफटी पंजीकरण विंडो के बंद होने के बाद एनटीए IIFT 2023 आवेदन पत्र के लिए सुधार विंडो खोलेगी। उम्मीदवारों को 16 नवंबर से 20 नवंबर 2022 तक अपने आईआईएफटी आवेदन पत्र 2023 में विवरण को सही करने का अवसर मिलेगा।
IIFT Registration 2023: महत्वपूर्ण तिथियां
IIFT परीक्षा 2023 इवेंट्स |
महत्वपूर्ण तिथियां |
आईआईएफटी 2023 पंजीकरण प्रारंभ तिथि |
30 सितंबर 2022 |
आईआईएफटी आवेदन करने की अंतिम तिथि |
14 नवंबर 2022 |
आईआईएफटी 2023 आवेदन पत्र के लिए सुधार विंडो |
16 नवंबर से 20 नवंबर 2022 |
आईआईएफटी प्रवेश पत्र 2023 की उपलब्धता |
घोषणा की जाएगी |
आईआईएफटी परीक्षा तिथि |
18 दिसंबर 2022 रविवार |
IIFT registration 2023: यह दस्तावेज जरूरी
-
वैध ईमेल आईडी और फोन नंबर
-
स्कैन किया हुआ पासपोर्ट आकार का फोटो
-
हस्ताक्षर की स्कैन कॉपीएकेडमिक रिकॉर्ड और प्रमाण पत्र
IIFT registration 2023: ऐसे भरें आवेदन पत्र
- सबसे पहले आईआईएफटी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट- iift.nta.nic.in पर जाएं।
- IIFT MBA (IB) 2023-25 (केवल भारतीय उम्मीदवारों के लिए) के लिए आवेदन करें" के लिंक पर क्लिक करें।
- सभी आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- आईआईएफटी आवेदन पत्र 2023 में सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- पसंदीदा आईआईएफटी परीक्षा केंद्र प्रदान करें।
- अब IIFT 2023 परीक्षा आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- विवरण भरने और सफलतापूर्वक जमा करने के बाद, उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ईमेल आईडी पर एक पुष्टिकरण मेल प्राप्त होगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आईआईएफटी आवेदन पत्र का प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें।
कमेंट
कमेंट X