{"_id":"5f51ccbf069c9304b275e3f1","slug":"nta-ugc-net-admit-card-2020-expected-to-be-released-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"NTA UGC NET Admit Card 2020: जल्द जारी हो सकता है प्रवेश पत्र, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NTA UGC NET Admit Card 2020: जल्द जारी हो सकता है प्रवेश पत्र, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड
Fri, 04 Sep 2020 10:42 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 04 Sep 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
UGC NET 2020
- फोटो : स्क्रीन शॉर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UGC NET Admit Card 2020: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्दी ही नेट परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर सकती है। बताया जा रहा है कि नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी हो सकता है। हालांकि, एनटीए की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के मुताबिक, यूजीसी नेट परीक्षा 16 से 18 सितंबर और 21 से 25 सितंबर के बीच होगी।
विज्ञापन
इससे पहले एनटीए ने नेट परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में बदलाव और आवेदन फॉर्म में सुधार का एक और मौका दिया था।
NTA की आधिकारिक वेबसाइट
ugcnet.nta.nic.in
बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आधिकारिक वेबसाइट पर ही प्रवेश पत्र जारी करेगी।इस साल कोरोना संक्रमण की वजह से यूजीसी नेट की परीक्षा विलंब से हो रही है। यह परीक्षा कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता और जूनियर रिसर्च फैलोशिप के लिए होती है। नेट का पहला पेपर 100 नंबर और दूसरा पेपर 200 नंबर का होता है। पहले प्रश्नपत्र में 50 और दूसरे प्रश्नपत्र में 100 अनिवार्य प्रश्न पूछे जाते हैं। पहला पेपर एक और दूसरा पेपर दो घंटे का होता है। हर प्रश्न के सही उत्तर पर दो नंबर मिलते हैं। अभ्यर्थी हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में परीक्षा दे सकते हैं। पहले पेपर में जनरल नॉलेज, रिसर्च एप्टिट्यूड और रीजनिंग आधारित सवाल होते हैं, जबकि दूसरा पेपर विषय आधारित होता है।
विज्ञापन
ऐसे करें एडमिट कार्ड ़डाउनलोड
अभ्यर्थियों को को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जहां उनको एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा। जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा और अभ्यर्थियों को वहां अपनी जानकारी भरनी होगी। इसके बाद उनका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा जिसे डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि, अभी एडमिट कार्ड जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X