फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA released the result of Joint CSIR-UGC NET June 2022 on the official website csirnet.nta.nic.in

CSIR UGC-NET 2022 result: एनटीए ने जारी किया सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा का परिणाम, ऐसे करें डाउनलोड

Sun, 30 Oct 2022 11:23 AM IST
सौरभ पांडे एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडे Updated Sun, 30 Oct 2022 11:23 AM IST
सार

एनटीए ने सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा का परिणाम जारी किया है। उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
NTA released the result of Joint CSIR-UGC NET June 2022 on the official website csirnet.nta.nic.in
UGC NET 2022 Result - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2022 का परिणाम जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - csirnet.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।  सीएसआईआर यूजीसी नेट 2022 कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) परीक्षा 16 से 18 सितंबर तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 1,62,084 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। परीक्षा की उत्तर कुंजी 1 अक्तूबर को जारी की गई थी।
विज्ञापन


इस परीक्षा में जीवन विज्ञान के पेपर के लिए 62,655 उम्मीदवार उपस्थित हुए। जबकि रासायनिक विज्ञान 36,374 और गणितीय विज्ञान की परीक्षा में 30,942 शामिल हुए थे। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा के लिए कुल 2,21,746 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,62,084 परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 67,813 पुरुष उम्मीदवार, 94,269 महिला उम्मीदवार और 2 उम्मीदवार थर्ड जेंडर से थे। 1 अक्टूबर को उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवारों को आपत्तियां उठाने का समय दिया गया था।
विज्ञापन


दो पालियों में आयोजित हुई थी परीक्षा

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल, CSIR NET 2021 परीक्षा 16 से 18 सितंबर तक ऑनलाइन मोड के माध्यम से दो सत्रों यानी सुबह और शाम में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed