फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA postpones NCET 2024 due to technical issues; new exam date soon, read more details

NCET 2024 Exam Postponed: एनसीईटी परीक्षा स्थगित, एनटीए ने जारी किया नोटिस; जानें क्या रही वजह

Thu, 13 Jun 2024 09:10 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 13 Jun 2024 09:10 AM IST
सार

NCET 2024 Exam Postponed: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने तकनीकी कारणों से नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET) 2024 को स्थगित कर दिया है। एनटीए ने इसकी जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से दी है।

विज्ञापन
NTA postpones NCET 2024 due to technical issues; new exam date soon, read more details
NCET 2024 Exam Postponed - फोटो : Freepik

विस्तार

NCET 2024 Exam Postponed: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने तकनीकी कारणों से नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET) 2024 परीक्षा रद्द करने की घोषणा की है। एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट ncet.samarth.ac.in पर अधिसूचना जारी कर परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के साथ यह जानकारी साझा की है। एनसीईटी 2024 परीक्षा आज यानी 12 जून को निर्धारित थी, कुछ केंद्रों पर परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी जिसके कारण इसे रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन


एनटीए ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा, "तकनीकी कारणों से कुछ केंद्रों पर शुरू हुई परीक्षा सभी परीक्षा केंद्रों पर शुरू नहीं हो सकी। नतीजतन, परीक्षा स्थगित कर दी गई है। एनसीईटी 2024 की नई तारीख जल्द ही आधिकारिक एनसीईटी पोर्टल के माध्यम से घोषित की जाएगी।"
विज्ञापन


एनसीईटी 2024 के लिए कुल 40,233 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। बायोमेट्रिक पंजीकरण डेटा के अनुसार, देश भर के लगभग 160 शहरों में स्थित 292 केंद्रों पर लगभग 29,000 उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। एनटीए ने जारी एक अधिसूचना में कहा कि दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होने वाली परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को हुई असुविधा के लिए खेद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि एनसीईटी परीक्षा कुल 66 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें 38 भाषाएं, 26 डोमेन विषय, एक सामान्य परीक्षा और एक शिक्षण योग्यता परीक्षा शामिल है। प्रत्येक उम्मीदवार को दो भाषाएं, तीन डोमेन विषय, एक सामान्य परीक्षा और एक शिक्षण योग्यता परीक्षा सहित कुल सात विषय देने होंगे।

एनसीईटी 2024 परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए भाग लेने वाले केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों के साथ-साथ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (एनआईटी) सहित अन्य संस्थानों में चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।


यदि किसी अभ्यर्थी को एनसीईटी 2024 के संबंध में अधिक जानकारी चाहिए तो वह 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या ncet@nta.ac.in पर ईमेल लिख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed