फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA Postponed UGC NET Exam 2022 for Two Subjects which was Scheduled for July 9 Check Notification

UGC NET Exam 2022: एनटीए ने स्थगित नहीं की यूजीसी नेट, सिर्फ आज होने वाले ये पेपर टाले

Sat, 09 Jul 2022 12:05 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 09 Jul 2022 12:05 AM IST
सार

NTA Postponed UGC NET Exam 2022: एनटीए ने स्पष्ट किया कि अन्य विषयों के लिए नौ जुलाई को  होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा यथावत रहेगी। इस संबंध में एनटीए ने अपनी वेबसाइट आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की है। 

विज्ञापन
NTA Postponed UGC NET Exam 2022 for Two Subjects which was Scheduled for July 9 Check Notification
UGC NET JRF 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UGC NET Exam Postponed 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से नौ जुलाई, 2022 को आयोजित की जाने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया गया है। एनटीए ने दो विषयों के लिए यूजीसी नेट परीक्षा को ऐनवक्त पर टाल दिया है। इस संबंध में एनटीए ने अपनी वेबसाइट आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की है। हालांकि, एनटीए ने स्पष्ट किया कि अन्य विषयों के लिए नौ जुलाई को  होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा यथावत रहेगी।  

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : UGC NET 2022: यूजीसी नेट 2022 परीक्षा से पहले जान लें जरूरी गाइडलाइन और टिप्स 

विज्ञापन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET Exam) को दो विषयों के लिए स्थगित कर दिया गया है। अधिसूचना के अनुसाा, नौ जुलाई, 2022 को होने वाली तेलुगु और मराठी विषय की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। 

यह भी पढ़ें : UGC Net Admit Card 2022: यूजीसी नेट जेआरएफ एडमिट कार्ड जारी, एनटीए की वेबसाइट से ऐसे करें डाउनलोड

एनटीए ने बताया कि इस दिन आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकार की अपनी राज्य स्तरीय परीक्षाएं भी निर्धारित हैं। ऐसे में परीक्षाओं के आयोजन में प्रशासनिक और इंफ्रास्ट्रक्चर की उपलब्धता की समस्या हो रही थी। ऐसे में एनटीए ने परीक्षा को पुनर्निर्धारित करने का फैसला किया है। संबंधित विषयों की परीक्षा के लिए नई तिथियां जल्द ही घोषित की जाएंगी। अधिसूचना की अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध है। 
 
विज्ञापन

UGC NET Exam 2022: एनटीए की ओर से जारी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

  1. उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र अंतरिम रूप से जारी किया गया है, बशर्ते कि वे परीक्षा में शामिल होने की पात्रता शर्तें की पूरी करते हों।
  2. उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एनटीए की ओर से प्रवेश- पत्र अब डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा।
  3. उम्मीदवार को प्रवेश पत्र को संभाल कर रखें और उसमें की गई किसी भी प्रविष्टि, जानकारी को बदलने का प्रयास न करें। 
  4. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रवेश पत्र की एक प्रति भविष्य के संदर्भ के लिए अच्छी स्थिति में सुरक्षित रखें। 
  5. उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के बारे में नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in or ugcnet.nta.nic.in तथा AmarUjala.Com/Education पर विजिट करते रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed