NTA PhD Entrance Exam 2023: पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तारीखें घोषित, यहां देखें पूरा शेड्यूल
PhD Entrance Exam: एनटीए ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी है। विषयवार डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विस्तार
NTA PhD Entrance Exam Dates 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने पीएचडी एंट्रेस एग्जाम 2023 के लिए परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार विषयवार डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट phd-entrance.samarth.ac.in से चेक कर सकते हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित करने जा रही है।
एनटीए ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा, डीयू, जेएनयू, बीएचयू और बीबीएयू में पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा 26, 27, 30 और 31 अक्तूबर 2023 को देश भर के विभिन्न शहरों में स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में होगी।
आवेदन सुधार विंडो 23 सितंबर से खुलेगी। जिन उम्मीदवारों ने दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय और बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन किया था, वे 24 सितंबर रात 11:50 बजे तक अपना आवेदन पत्र संपादित कर सकेंगे।
कमेंट
कमेंट X