नीट यूजी 2021: 12 सितंबर को होने वाली है परीक्षा, ऐसे समझिए एनटीए द्वारा निर्धारित नए परीक्षा पैटर्न को
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने 12 सितंबर को आयोजित होने वाली नीट 2021 के परीक्षा पैटर्न में बड़े बदलाव किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय चिकित्सा प्रवेश परीक्षा, नीट 2021, इस साल एक नए प्रारूप में आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा यह परीक्षा 12 सितंबर को आयोजित की जानी है। दरअसल महामारी के दौरान विद्यालयों को बंद करने और ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने की वजह से हुए छात्रों के शैक्षणिक नुकसान की भरपाई करने के लिए कक्षा 12वीं के छात्रों के वर्तमान पाठ्यक्रम को घटा दिया गया था। इसलिए इस साल, परीक्षा संरचना में एकरूपता लाने के लिए एनटीए ने नीट के मौजूदा पैटर्न में बदलाव किए हैं। अगर आप भी नीट की तैयार कर रहे हैं तो यहां पैटर्न के संबंध में दी गई जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है।
नीट 2021: ऐसे समझिए परीक्षा के नए पैटर्न को
- प्रत्येक विषय - भौतिकी (फिजिक्स), रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री), वनस्पति विज्ञान (बॉटनी), प्राणी शास्त्र (जूलॉजी)- के लिए प्रश्न पत्र में दो खंड: खंड ए और खंड बी आएंगे।
- नीट प्रश्न पत्र के सेक्शन ए में प्रत्येक विषय में 35 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न के सही जवाब पर 4 अंक दिए जाएंगे।
- नीट प्रश्न पत्र के खंड बी में प्रत्येक विषय में 15 प्रश्न होंगे और अभ्यर्थियों को 15 में से किसी भी 10 प्रश्नों का ही जवाब देना होगा। प्रत्येक प्रश्न कुल 4 अंक का होगा।
- इसलिए, प्रत्येक विषय के खंड बी में अभ्यर्थियों को चुनने और उत्तर देने के लिए 5 अतिरिक्त प्रश्न दिए जाएंगे।
- यह काफी हद तक बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्रों के समान है, जहां प्रत्येक श्रेणी में आंतरिक विकल्प प्रदान किए जाते हैं।
- किसी भी प्रश्न का गलत उत्तर देने पर 1 अंक काट लिए जाएंगे।
11 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित होगी परीक्षा
इस बार परीक्षा 11 क्षेत्रीय भाषाओं सहित अंग्रेजी और हिंदी में भी आयोजित की जाएगी। आवेदन में प्रश्नपत्र की भाषा का चयन गंभीरता से करें। जो अभ्यर्थी इंग्लिश का विकल्प चुनेंगे, उन्हें सिर्फ इंग्लिश में ही पेपर दिया जायेगा। जबकिक्षेत्रीय भाषा का विकल्प चुनने वाले अभ्यर्थियों को एक द्विभाषी प्रश्न पुस्तिका दी जाएगी। जिसमें सभी प्रश्न चयनित क्षेत्रीय भाषा और अंग्रेजी में होंगे।
25 वर्ष से अधिक आयु वाले दे सकेंगे परीक्षा
एनटीए ने अपनी आधिकारिक अधिसूचना में यह कहा है कि 31.12.2004 को या इससे पहले जन्म लेने अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। यानी आवेदकों की न्यूनतम आयु 17 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। लेकिन सुप्रीम कोर्ट में 2018 से अधिकतम उम्र की याचिका विचाराधीन होने से इस वर्ष भी 25 वर्ष से अधिक उम्र के अभ्यर्थियों को प्रोविजनल नीट-यूजी परीक्षा देने की छूट दी गई है। जबकि एससी, एसटी, ओबीसी-एनसीएल व दिव्यांग अभ्यर्थी 30 वर्ष की उम्र तक परीक्षा के लिए पात्र हैं।
कमेंट
कमेंट X