फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA NCET notification 2023 released; apply till July 19 at ncet.samarth.ac.in

NCET 2023 Notification: राष्ट्रीय सामान्य प्रवेश परीक्षा की अधिसूचना जारी, जानें योग्यता और पात्रता मानदंड

Tue, 27 Jun 2023 12:35 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 27 Jun 2023 12:35 PM IST
सार

NCET 2023 Notification: शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए आईआईटी, एनआईटी, आरआईई और सरकारी कॉलेजों सहित चयनित केंद्रीय/राज्य विश्वविद्यालयों/संस्थानों में चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) में प्रवेश पाने के लिए एनसीईटी में अर्हता प्राप्त करना अनिवार्य है।

विज्ञापन
NTA NCET notification 2023 released; apply till July 19 at ncet.samarth.ac.in
NCET (एनसीटीई) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NCET 2023 Notification Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) में प्रवेश के लिए नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एनसीईटी) के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। योग्य उम्मीदवार परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट ncet.samarth.ac.in पर 19 जुलाई, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदक 20 और 21 जुलाई को अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकेंगे। परीक्षा की तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी और प्रवेश पत्र परीक्षा से तीन दिन पहले जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

 

NCET 2023 दाखिला परीक्षा

एनसीईटी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की ओर से राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाती है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए आईआईटी, एनआईटी, आरआईई और सरकारी कॉलेजों सहित चयनित केंद्रीय/राज्य विश्वविद्यालयों/संस्थानों में चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) में प्रवेश पाने के लिए एनसीईटी में अर्हता प्राप्त करना अनिवार्य है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

NCET 2023 आयु की बाध्यता नहीं

एनसीईटी 2023 में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। जो उम्मीदवार कक्षा 12वीं/समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, वे एनसीईटी 2023 परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवारों को उस विश्वविद्यालय / संस्थान / सरकारी कॉलेज के आयु मानदंड (यदि कोई हो) को पूरा करना आवश्यक होगा जिसमें वे प्रवेश लेने के इच्छुक हैं।

 

विज्ञापन

NCET 2023 आवेदन शुल्क

अनारक्षित श्रेणी के आवेदकों को 1200 रुपये शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है, जबकि ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये शुल्क लागू है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/थर्ड जेंडर वर्ग के उम्मीदवारों को 650 रुपये का भुगतान करना होगा।

 

NCET 2023 के लिए पंजीकरण करने की प्रक्रिया

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ncet.samarth.ac.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed