{"_id":"63ed025cf45df35c9b02e85e","slug":"nta-jee-main-2023-april-session-started-upload-documents-related-to-address-proof-2023-02-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JEE Main 2023: जेईई मेन अप्रैल सत्र के आवेदन में अब एड्रेस प्रूफ की मांग, 12 मार्च तक करें अप्लाई","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JEE Main 2023: जेईई मेन अप्रैल सत्र के आवेदन में अब एड्रेस प्रूफ की मांग, 12 मार्च तक करें अप्लाई
Wed, 15 Feb 2023 09:33 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Wed, 15 Feb 2023 09:33 PM IST
सार
JEE Main 2023: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन अप्रैल सेशन की आवेदन प्रक्रिया काफी इंतजार के बाद बुधवार दोपहर में शुरू हो गई।
विज्ञापन
JEE Main 2023
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
JEE Main 2023: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन अप्रैल सेशन की आवेदन प्रक्रिया काफी इंतजार के बाद बुधवार दोपहर में शुरू हो गई। देर से शुरू हुए आवेदनों में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा नई समस्या खड़ी कर दी गई है। इस बार आवेदन के साथ स्टूडेंट्स से एड्रेस प्रूफ से संबंधित दस्तावेज अपलोड करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
करिअर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि एनटीए द्वारा अप्रैल सत्र में आवेदन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके अनुसार स्टूडेंट्स को आवेदन के दौरान अपने स्थानीय एवं स्थाई निवास के पते के संबंधित एड्रेस प्रूफ स्कैन कर अपलोड करना होगा। जेईई मेन आवेदन में ऐसा पहली बार किया गया है। प्रारंभिक तौर पर यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि ये एड्रेस प्रूफ क्यों मांगे गए हैं। ऐसे स्टूडेंट्स जिन्होंने पूर्व में जेईई मेन जनवरी परीक्षा के लिए आवेदन किया हुआ है, उन्हें अपने पुराने एप्लीकेशन नंबर एवं आवेदन के दौरान बनाए गए पासवर्ड से लॉग इन कर अप्रैल परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आवेदन के दौरान इन स्टूडेंट्स को परीक्षा का कोर्स, माध्यम, स्टेट कोड ऑफ एलिजिब्लिटी, परीक्षा केन्द्र से संबंधित जानकारी भरकर एड्रेस प्रूफ के लिए दस्तावेज अपलोड कर परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च तक है। ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने पूर्व में जेईई मेन परीक्षा नहीं दी, उन्हें न्यू कैंडिडेट की भांति रजिस्ट्रेशन कर आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर सम्पूर्ण आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।
आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च रात नौ बजे तक रखी गई है। स्टूडेंट्स को ये विशेष ध्यान रखना होगा कि उन्हें जनवरी जेईई मेन के आवेदन क्रमांक से ही आवेदन करें, क्योंकि यदि ये स्टूडेंट्स न्यू रजिस्ट्रेशन करते हैं तो इनका आवेदन क्रमांक अलग-अलग हो जाएगा और ऐसे में अलग-अलग आवेदन क्रमांक पर अलग-अलग एआईआर आ सकती है, गत वर्ष कई स्टूडेंट्स ने यह गलती की थी।
कमेंट
कमेंट X