NTA: जेईई मेन 2020 के लिए आवेदन में सुधार की आखिरी तारीख बढ़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस की वजह से जेईई मेन परीक्षा के लिए आवेदन में सुधार की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया गया है। इस बात की जानकारी शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने ट्वीट के जरिए दी है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) 2020 के लिए आवेदन में सुधार की तारीख 14 अप्रैल से बढ़ा दी गई है। गौरतलब है कि इससे पहले एनटीए जेईई मेन और जेईई एडवांस परीक्षा को स्थगित कर आखिरी तारीख बढ़ा चुका है। शिक्षा मंत्री ने ट्वीट में लिखा है कि कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए, मैंने एनटीए को सलाह दी थी कि वो अपने आवेदन फॉर्मों में सुधार की तारीख बढ़ाए ताकि छात्रों को इस परीक्षा के लिए केंद्रों और शहरों का विकल्प शामिल करने की अनुमति मिल सके।
अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट
-ntaneet.nic.in
-jeemain.nta.nic.in.
इससे पहले कोरोना वायरस के मद्देनजर एनटीए अप्रैल में होने वाली जेईई मेन की परीक्षा को स्थगित कर चुका है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए इस वक्त देश में 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को खत्म होगा। लॉकडाउन की वजह से स्कूल, कॉलेज और सभी उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं और कई प्रतियोगी परीक्षाओं को भी स्थगित किया गया है।
कमेंट
कमेंट X