फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA has announced the CSIR UGC NET Exam 2022 date check Update details

CSIR UGC NET Exam 2022: सीएसआईआर यूजीसी नेट और जेआरएफ का परीक्षा कार्यक्रम घोषित, यहां जानिए तिथियां और और परीक्षा पैटर्न

Fri, 19 Nov 2021 06:27 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 19 Nov 2021 06:27 PM IST
सार

UGC CSIR NET JRF 2022: सीएसआईआर यूजीसी नेट और जेआरएफ परीक्षा में तीन भाग होंगे, जिनमें से सभी वस्तुनिष्ठ प्रकार, बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। पेपर के बीच कोई ब्रेक नहीं होगा। पेपर में, तीन खंड होंगे - ए में सामान्य योग्यता के 20 प्रश्न होंगे, जिनमें से छात्रों को प्रत्येक दो अंकों के 15 प्रश्नों का उत्तर देना होगा। अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।

विज्ञापन
NTA has announced the CSIR UGC NET Exam 2022 date check Update details
UGC CSIR NET JRF 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

एनटीए (NTA) यानी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने CSIR UGC NET JRF परीक्षा 2022 की तारीख की घोषणा की है। सीएसआईआर यूजीसी नेट और जेआरएफ परीक्षा 29 जनवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी। जो उम्मीदवार यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे नीचे दिए गए ट्वीट में परीक्षा तिथि की जांच कर सकते हैं। 

विज्ञापन

 


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 2022 में जनवरी की परीक्षा के बाद दो और दौर की परीक्षा आयोजित करेगी। सीएसआईआर द्वारा साझा किए गए ट्वीट में लिखा है, "अपडेट: सीएसआईआर-नेट-यूजीसी 29/1/2022 को आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 2022 में दो और राउंड होने हैं। विवरण आगे मिलेगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन


आवदेन के लिए यह योग्यता जरूरी

उम्मीदवार जो नेट और जेआरएफ परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास एमएससी या समकक्ष डिग्री / एकीकृत बीएस-एमएस / बीएस -4 वर्ष / बीई / बीटेक / बीफार्मा / एमबीबीएस होना चाहिए। सामान्य (अनारक्षित) और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति, विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) उम्मीदवारों के लिए 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होनी चाहिए।

नेट और जेआरएफ के लिए आयु सीमा

आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि के अनुसार एमएससी के लिए नामांकित या उपरोक्त योग्यता परीक्षा के 10 + 2 + 3 वर्ष पूरे करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन करने के लिए पात्र हैं। वहीं, जेआरएफ यानी जूनियर रिसर्च फेलोशिप (NET JRF) के लिए ऊपरी आयु सीमा 28 वर्ष से कम है और लेक्चरशिप (NET) के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।

परीक्षा दो भाषाओं में होगी

सीएसआईआर यूजीसी नेट और जेआरएफ परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी- पहली पारी सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 02 से शाम 05 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रश्न-पत्र हिंदी और अंग्रेजी भाषा में मुद्रित किया जाएगा। सीएसआईआर परीक्षा में तीन भाग होंगे, जिनमें से सभी वस्तुनिष्ठ प्रकार, बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। पेपर के बीच कोई ब्रेक नहीं होगा। पेपर में, तीन खंड होंगे - ए में सामान्य योग्यता के 20 प्रश्न होंगे, जिनमें से छात्रों को प्रत्येक दो अंकों के 15 प्रश्नों का उत्तर देना होगा।

सेक्शन बी में 70 अंकों के एमसीक्यू पूछे जाएंगे

सेक्शन बी में विषय से संबंधित पारंपरिक एमसीक्यू पूछा जाएगा। यह खंड 70 अंकों का होगा। प्रयास किए जाने वाले प्रश्नों की अधिकतम संख्या 20-35 की सीमा में होगी। खंड सी में उच्च अंक वाले प्रश्न होंगे जो उम्मीदवार के वैज्ञानिक अवधारणाओं के ज्ञान और वैज्ञानिक अवधारणाओं के अनुप्रयोग का परीक्षण कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed