{"_id":"682030b9f900263e1909a358","slug":"nsui-demands-postponement-of-cuet-ug-exam-in-border-areas-writes-to-education-minister-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"CUET Exam: सीयूईटी यूजी परीक्षा सीमा क्षेत्रों में स्थगित करने की मांग, एनएसयूआई ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CUET Exam: सीयूईटी यूजी परीक्षा सीमा क्षेत्रों में स्थगित करने की मांग, एनएसयूआई ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
Sun, 11 May 2025 10:40 AM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sun, 11 May 2025 10:40 AM IST
सार
CUET Exam 2025: एनएसयूआई ने जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और अन्य सीमा क्षेत्रों में सीयूईटी यूजी परीक्षा को स्थगित करने की मांग करते हुए शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान को पत्र लिखा है। संगठन ने इन क्षेत्रों में परीक्षा के आयोजन को लेकर छात्रों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह अपील की है।
विज्ञापन
CUET Exam
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET Exam: एनएसयूआई ने भारत-पाक के बीच तनाव को देखते हुए जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब व अन्य सीमा क्षेत्रों में सीयूईटी यूजी परीक्षा तुरंत स्थगित करने की मांग की है। इसके लिए एनएसयूआई की ओर से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखा है। संगठन का कहना है कि इन इलाकों में वर्तमान में स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
एनएसयूआई के अनुसार हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद कई सीमा जिलों जैसे जम्मू, राजौरी, पुंछ, कठुआ, सांबा, अमृतसर और जैसलमेर में सुरक्षा चिंताएं तेज हो गई हैं। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने ऐसे संवेदनशील हालात में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से आयोजित होने वाली सीयूईटी यूजी परीक्षा पर गहरी चिंता व्यक्त की है।
विज्ञापन
पत्र में मांग की गई है कि प्रभावित क्षेत्रों में सीयूईटी यूजी की स्थिति को लेकर शिक्षा मंत्रालय और एनटीए की ओर से तत्काल स्पष्टता लाई जाए। संकटग्रस्त जिलों में परीक्षा स्थिति सामान्य होने तक स्थगित की जाए। स्थिति के सामान्य होने पर जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब एवं अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में अस्थायी परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएं। छात्रों और उनके परिवारों के लिए चौबीस घंटे हेल्पलाइन तथा एसएमएस-व्हाट्सएप जैसी डिजिटल सूचना सेवाएं तुरंत शुरू की जाएं।
विज्ञापन
एनएसयूआई ने कहा, सीयूईटी यूजी 2023 के दौरान जम्मू कश्मीर में परीक्षा को स्थगित कर श्रीनगर में अतिरिक्त परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। आज की स्थिति उस समय से कहीं अधिक गंभीर है।
कमेंट
कमेंट X