{"_id":"5ce0f1c7bdec220728420bff","slug":"nrti-2019-admission-start-know-how-more-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"NRTI 2019 Admission: शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NRTI 2019 Admission: शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए आवेदन शुरू
Sun, 19 May 2019 11:33 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Sun, 19 May 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडमिशन का दौर चल रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद अब स्टूडेंट्स अपने लिए बेहचर इंस्टीट्यूट की तलाश कर रहे हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि राष्ट्रीय रेल और परिवहन संस्थान, वडोदरा ने शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म जारी किए हैं। उम्मीदवार 7 जून तक एनआरटीआई के आवेदन फॉर्म को भर सकते हैं। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये तय है, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये है। आपको बता दें कि विश्वविद्यालय परिवहन प्रबंधन में B.Sc परिवहन प्रौद्योगिकी और BBA में प्रवेश के लिए एक प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। प्रवेश परीक्षा 23 जून को आयोजित की जाएगी।
ऐसे करें अप्लाई-
विज्ञापन
ऐसे करें अप्लाई-
- सबसे पहले NRTI की आधिकारिक वेबसाइट nrti.edu.in पर जाएं।
- उसके बाद टाइटल बार में ‘अप्लाई नाउ’ पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करने के लिए, संपर्क विवरण (नाम, आयु, ईमेल पता, मोबाइल नंबर) दर्ज करें।
- निर्धारित लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और सुविधानुसार परीक्षा केंद्र का चयन करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
कमेंट
कमेंट X