फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Not Engineering, Know top career trends with high salary in Robotics, Nano technology, Space, ISRO

12वीं के बाद इन टॉप डिमांड वाले क्षेत्रों में बनाएं करियर, बंपर कमाई के साथ रोमांचक होगा सफर

Sun, 07 Jul 2019 10:02 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Sun, 07 Jul 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
Not Engineering, Know top career trends with high salary in Robotics, Nano technology, Space, ISRO
सांकेतिक तस्वीर

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) सहित अन्य केंद्रीय व राज्य इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले की प्रक्रिया जारी है। हर साल इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए लाखों की संख्या में स्टूडेंट्स शामिल होते हैं। लेकिन हर उम्मीदवार को सीट नहीं मिल सकती। हालांकि आपको इसके लिए परेशान बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए। क्योंकि अगर आपने कक्षा 12वीं की पढ़ाई साइंस विषय के साथ की है, तो आपके पास सिर्फ इंजीनियरिंग या मेडिकल ही विकल्प नहीं है। इससे अलग ऐसे कई क्षेत्र हैं, जो नये हैं और तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इंजीनियरिंग से अलग ये वो क्षेत्र हैं जहां प्रोफेशनल्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। इतना ही नहीं, अगर आपने इनमें विशेषज्ञता हासिल कर ली, तो आपकी सैलरी भी बंपर होगी। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ कोर्सेज के बारे में बता रहे हैं...

विज्ञापन

1. नैनो टेक्नोलॉजी

नैनो टेक्नोलॉजी पर कई स्टडी की जा रही हैं। इनमें ये देखा जा रहा है कि नैनो टेक्नोलॉजी की इंडस्ट्री किसनी आगे बढ़ रही है।  नैसकॉम और ग्लोबल इनफॉर्मेशन इंक ने भी इस पर स्टडी की है। नैसकॉम के अनुसार, इस क्षेत्र में कारोबार करीब 890 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है। ऐसे में इंडस्ट्री की जरूरत को पूरा करने के लिए भी करीब 10 लाख या ज्यादा प्रोफेशनल्स की जरूरत होगी। ग्लोबल इनफॉर्मेशन इंक ने भी कहा है कि नैनो टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री ट्रिलियन डॉलर्स की है। 12वीं के बाद नैनो टेक्नोलॉजी में बीएससी या बीटेक कर सकते हैं। इसके बाद इसी विषय में एमएससी या एमटेक कर के इस क्षेत्र में शानदार करियर बनाया जा सकता है। इसके लिए कंपनियां लाखों रुपये की शुरुआती सैलरी भी दे रही हैं।


2. डेयरी साइंस

डेयरी प्रोडक्शन भी बेहद तेजी से बढ़ता और बदलता क्षेत्र है। अगर आप भारत में रहकर ही अच्छी कमाई करना चाहते हैं, तो डेयरी साइंस आपका सपना पूरा कर सकती है। क्योंकी डेयरी प्रोडक्शन के मामले में भारत दुनिया में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। डेयरी टेक्नोलॉजी या डेयरी साइंस के तहत मिल्क प्रोडक्शन, प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, स्टोरेज और डिस्ट्रिब्यूशन की समझ विकसित करनी होती है। भारत में दूध की खपत को देखते हुए इस क्षेत्र में प्रोफेशनल्स की डिमांड बढने लगी है। साइंस से 12वीं करने के बाद आप राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रवेश परीक्षा पास कर डेयरी टेक्नोलॉजी में चार वर्षीय स्नातक डिग्री ले सकते हैं। कुछ इंस्टीट्यूट डेयरी टेक्नोलॉजी में दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी ऑफर करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

3. एस्ट्रो-फिजिक्स
यह एक रोमांचक क्षेत्र है। अगर आपको सितारों और गैलेक्सी जैसी चीजों में दिलचस्पी है, तो यह क्षेत्र आपके लिए बेहतर होगा। 12वीं के बाद आप एस्ट्रो फिजिक्स में रोमांचक करियर बना सकते हैं। इसके लिए पांच साल के रिसर्च ओरिएंटेड प्रोग्राम (एमएस इन फिजिकल साइंस) और चार या तीन साल के बैचलर्स प्रोग्राम (बीएससी इन फिजिक्स) में एडमिशन ले सकते हैं। एस्ट्रो फिजिक्स में डॉक्टरेट करने के बाद स्टूडेंट्स इसरो (ISRO) जैसे संस्थान में साइंटिस्ट भी बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Budget 2019: जानें किस तरह के कौशल को बढ़ावा देगी सरकार, इनमें करियर बनाना होगा फायदेमंद

4. स्पेस साइंस
स्पेस साइंस का दायरा अपने आप में काफी बड़ा है। इसके अंतर्गत कॉस्मोलॉजी, स्टेलर साइंस, प्लैनेटरी साइंस, एस्ट्रोनॉमी जैसे कई क्षेत्र समाते हैं। अपनी रुचि और क्षमता के अनुासर आप इनमें से किसी में भी करियर तलाश सकते हैं। इनके लिए तीन साल की बीएससी, चार साल के बीटेक से लेकर पीएचडी तक के कोर्सेज अलग-अलग संस्थआनों में चलाये जा रहे हैं। देश में इनके लिए सबसे अच्छे संस्थान इसरो (ISRO) और बेंगलुरु स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) हैं।

विज्ञापन

5. रोबोटिक साइंस
ऊपर बताए गए सभी क्षेत्रों की तरह रोबोटिक साइंस भी आज के समय की मांग है। दुनियाभर में रोबोटिक साइंस काफी तेजी से तरक्की कर रहा है। भारत में इस बार के आम बजट में भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसका जिक्र किया है। कौशल विकास के प्रशिक्षण के लिए उन्होंने जिन क्षेत्रों पर फोकस की बात की है उनमें से एक रोबोटिक साइंस भी है। हार्ट सर्जरी से लेकर कार असेम्बलिंग, लैंडमाइंस, रेस्टोरेंट्स और बड़े आयोजनों तक में रोबोटिक साइंस का इस्तेमाल होने लगा है। इसमें प्रवेश करने के लिए आप इससे जुड़े कुछ स्पेशियलाइजेशन कोर्स भी कर सकते हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, एडवांस्ड रोबोटिक्स सिस्टम. कम्प्यूटर साइंस से स्नातक कर चुके स्टूडेंट्स इस कोर्स के लिए योग्य माने जाते हैं। रोबोटिक्स में एमई की डिग्री हासिल कर चुके स्टूडेंट्स को इसरो जैसे प्रतिष्ठित संस्थान रिसर्च का मौका देते हैं।

यह भी पढ़ें : मोदी सरकार का युवाओं को तोहफा, आम बजट में शिक्षा और रोजगार के लिए है ये प्लान

6. एनवायर्नमेंटल साइंस
दुनियाभर में इन दिनों पर्यावरण पर खासा जोर है। क्लाइमेट चेंज और ग्लोबल वॉर्मिंग जैसी समस्याओं के बीच धरती के संरक्षण को लेकर तमाम कदम उठाने की कोशिश की जा रीह है। ऐसे में आप इकोलॉजी, डिजास्टर मैनेजमेंट, वाइल्ड लाइफ मैनेजमेंट, पॉल्यूशन कंट्रोल जैसे विषयों में कोर्स कर सकते हैं। इनकी पढ़ाई के बाद आप स्थानीय एनजीओ (गैर सरकारी संगठन) से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूनाइटेड नेशंस (UN) के प्रोजेक्ट्स से भी जुड सकते हैं। इनमें हर जगह दुनिया घूमने से लेकर अच्छी सैलरी पाने और कुछ अच्छा करने का एहसास आपको हमेशा रोमांचित रखेगा।

यह भी पढ़ें : नौकरी के लिए ये देश बना लोगों की पहली पसंद, भारत की रैंक भी जानें

ये तो बात हुई कुछ टॉप ट्रेंडिंग कोर्सेज और करियर सेक्टर्स की। ऐसे कई और क्षेत्र हैं जहां करियर की अपार संभावनाएं हैं। ये आपके लिए ट्रेडिशनल करियर से अलग चुनौतियों, सफलता, कमाई के दरवाजे खोलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed