{"_id":"5face5bb8ebc3edc2069f18a","slug":"no-pre-final-exam-for-classes-10-12-in-bengal-mamata-banerjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए नहीं होगी प्री- फाइनल परीक्षा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
पश्चिम बंगाल: दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए नहीं होगी प्री- फाइनल परीक्षा
Thu, 12 Nov 2020 01:05 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 12 Nov 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में अब दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए प्री-फाइनल परीक्षा नहीं होगी। इस बात की घोषणा सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की है। उन्होंने बुधवार को कहा कि दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को स्कूल स्तर पर प्री- फाइनल परीक्षा देने की जरूरत नहीं होगी। इस बात का निर्णय सूबे के शिक्षा विभाग ने लिया है।
विज्ञापन
दरअसल, वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से पैदा हुई स्थिति के चलते हुए सूबे के शिक्षा विभाग ने फैसला लिया है कि इस वक्त जो छात्र दसवीं और बारहवीं कक्षा में पढ़ रहे हैं उनके लिए प्री-फाइनल परीक्षा नहीं होगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-तमिलनाडु: 16 नवंबर से नहीं खुलेंगे नौवीं से लेकर बारहवीं तक के स्कूल, नई तारीखों की घोषणा जल्द
विज्ञापन
इसके अलावा सूबे में जल्द ही 16,500 शिक्षकों की भर्ती होगी। शिक्षकों की यह भर्ती प्रक्रिया दिसंबर और जनवरी से शुरू होगी। इस बात की जानकारी भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ही दी है। हालांकि, उन्होंने शिक्षकों की भर्ती की तारीख नहीं बताई लेकिन इतना कहा कि दिसंबर और जनवरी में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ममता बनर्जी ने हाल ही में कहा था कि सूबे में स्कूलों को खोलने का निर्णय 15 नवंबर के बाद कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए लिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें-UP Board 2021: कब होंगी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं? पढ़ें पूरी खबर
कमेंट
कमेंट X