तमिलनाडु: 16 नवंबर से नहीं खुलेंगे नौवीं से लेकर बारहवीं तक के स्कूल, नई तारीखों की घोषणा जल्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु सरकार ने सूबे में स्कूल खोलने की तारीख को स्थगित कर दिया है। अब सूबे में 16 नवंबर से नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल नहीं खुलेंगे। स्कूलों को खोलने की नई तारीख की घोषणा सूबे में कोविड-19 के मामलों की समीक्षा के बाद जल्द लिया जाएगा। सूबे की सरकार ने स्कूलों को खोलने के निर्णय को अभिभावों की चिंता के बाद स्थगित किया है। इससे पहले सरकार ने 16 नवंबर से सूबे में नौवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूल खोलने की घोषणा की थी। लेकिन, अधिकांश अभिभावकों ने इसके खिलाफ अपनी राय व्यक्त की थी, जिसके मद्देनजर राज्य सरकार ने इस फैसले को स्थगित कर दिया है।
इसे भी पढ़ें-WB NEET UG Counselling 2020: काउंसलिंग के लिए पंजीकरण का आखिरी दिन, ये रहा डायरेक्ट लिंक
सरकार ने स्कूलों को खोलने के निर्णय पर अभिभावकों और शिक्षकों से राय ली थी, जिस पर अधिकांश अभिभावकों ने कोविड-19 के मामलों के मद्देनजर चिंता व्यक्त की थी। इसके बाद सरकार ने स्कूलों को 16 नवंबर से नहीं खोलने का निर्णय लिया है। सूबे की सरकार ने सोमवार को सरकारी स्कूलों, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों और निजी स्कूलों में अभिभावकों और शिक्षकों की बैठकें आयोजित की थीं। 12,000 से अधिक स्कूलों ने अभिभावकों के साथ बैठक की थी। जिसमें से लगभग 45 प्रतिशत स्कूली छात्रों के अभिभावकों ने स्कूलों को फिर से खोलना चाहिए या नहीं इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। निजी स्कूलों के छात्रों के अधिकांश माता-पिता नवंबर में फिर से स्कूलों के खुलने के निर्णय के पक्ष में नहीं थे।
कमेंट
कमेंट X