CLAT Admit Card: क्लैट परीक्षा के एडमिट कार्ड पर ताजा अपडेट! एनएलयू ने नोटिस जारी कर अभ्यर्थियों को दी ये सलाह
CLAT 2025 Admit Card: एनएलयू ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के एडमिट कार्ड से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। एनएलयू ने नोटिस जारी बताया है कि एडमिट कार्ड कब जारी किया जाएगा। साथ ही, उम्मीदवारों को फर्जी खबरों से बचने की सलाह भी दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CLAT 2025: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के अनुसार, कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) के एडमिट कार्ड से संबंधित निर्देश 15 नवंबर या इसके बाद जारी किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, यह भी सूचित किया गया है कि CLAT परीक्षा में बैठने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल कंसोर्टियम की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in. पर प्रकाशित अधिसूचनाओं पर ही विश्वास करें। सोशल मीडिया या अन्य अनधिकृत स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर न जाएं।
दिसंबर में होनी है परीक्षा
आधिकारिक सूचना के अनुसार, CLAT 2025 परीक्षा 1 दिसंबर, 2024 को देशभर के लगभग 131 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में ली जाएगी। ल्द ही एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, जो कंसोर्टियम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
CLAT का आयोजन अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में प्रवेश के लिए किया जाता है। परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई, 2024 से शुरू हुई थी और आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्तूबर, 2024 थी। आवेदन पत्र में सुधार करने का अवसर 25 अक्तूबर, 2024 तक था। साथ ही, परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 25 अक्तूबर, 2024 थी।
CLAT 2025 Admit Card: एडमिट कार्ड में यह डिटेल्स होंगी
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- आवेदन संख्या
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- रिपोर्टिंग समय और परीक्षा का समय
- परीक्षा के दिन का दिशानिर्देश
CLAT 2025 Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
एडमिट कार्ड जारी होने पर पंजीकृत उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल स्टेप्स का पालन करके आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे:
- सबसे पहले, उम्मीदवारों को कंसोर्टियम की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in. पर जाना होगा।
- फिर, CLAT 2025 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें, जो उपलब्ध होने के बाद सक्रिय होगा।
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद, उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन जानकारी जैसे एप्लीकेशन नंबर और अन्य आवश्यक विवरण भरने होंगे।
- इसके बाद, CLAT 2025 का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और आगामी परीक्षा के लिए इसे सुरक्षित रख लें।
कमेंट
कमेंट X