फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NIT students will enroll directly in PhD at IIT Delhi

एनआईटी के छात्रों को आईआईटी दिल्ली में सीधे पीएचडी में दाखिला

Thu, 12 Mar 2020 05:13 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 12 Mar 2020 05:13 AM IST
सार

  • शैक्षणिक सत्र 2020 से संस्थान अगरतला एनआईटी के साथ शुरू कर रहा योजना
  • बीटेक व डूअल डिग्री के आखिरी वर्ष के 8 सीजीपीए से अधिक वाले छात्रों को मिलेगा मौका

विज्ञापन
NIT students will enroll directly in PhD at IIT Delhi
आईआईटी दिल्ली - फोटो : Social Media

विस्तार

शैक्षणिक सत्र 2020-21 से देशभर के एनआईटी में बीटेक की पढ़ाई कर रहे छात्रों को अब आईआईटी दिल्ली में पीएचडी की पढ़ाई का मौका मिलेगा। इसकी शुरुआत आईआईटी दिल्ली इसी सत्र से एनआईटी अगरतला के साथ मिलकर कर रहा है। इसमें एनआईटी में बीटेक और बीटेक-एमटेक डयूल डिग्री प्रोग्राम के आखिरी वर्ष के छात्रों को आईआईटी दिल्ली में प्रोजेक्ट वर्क के साथ सीधे पीएचडी में दाखिला मिलेगा। ऐसे छात्रों को गेट परीक्षा पास करनी अनिवार्य नहीं होगी।

विज्ञापन


आईआईटी दिल्ली शैक्षणिक सत्र 2020 से एनआईटी में बीटेक के आखिरी वर्ष के छात्रों को आईआईटी में शिफ्ट होने का मौका देगा। हालांकि यह सुविधा उन्हीं छात्रों को मिलेगी, जिनका सीजीपीए-8 से अधिक होगा। संस्थान के निदेशक प्रो. राव के मुताबिक, इस योजना में बीटेक डिग्री तो एनआईटी की होगी पर पीएचडी डिग्री आईआईटी की मिलेगी।
विज्ञापन


आईआईटी और एनआईटी दोनों प्रौद्योगिकी संस्थान हैं, पर एनआईटी में दाखिला जेईई मेन और आईआईटी में जेईई मेन के बाद जेईई एडवांस परीक्षा पास करने पर मैरिट से मिलता है। इस योजना का मकसद आईआईटी में पीएचडी छात्रों की संख्या बढ़ाना है। एनआईटी के बीटेक छात्रों को आईआईटी में दाखिला दिलवाने की योजना में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed