{"_id":"66b997bfdcebaaa5c80016d0","slug":"nirf-ranking-2024-education-minister-dharmendra-pradhan-announce-nirf-list-today-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIRF Ranking 2024: आज जारी होगी एनआईआरएफ सूची, दोपहर तीन बजे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे घोषणा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NIRF Ranking 2024: आज जारी होगी एनआईआरएफ सूची, दोपहर तीन बजे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे घोषणा
Mon, 12 Aug 2024 10:34 AM IST
मेघा झा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Mon, 12 Aug 2024 10:34 AM IST
सार
NIRF Ranking 2024: आज दोपहर 3 बजे शिक्षा मंत्रालय राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2024 की घोषणा करने वाला है। एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जारी की जाएगी।
विज्ञापन
रैंकिंग प्रतीकात्मक
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NIRF Ranking 2024: राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क 2024 का नतीजा आज घोषित कर दिया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय आज दोपहर 3 बजे इसकी घोषणा करेगा। शिक्षा मंत्रालय आज 12 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेस के बाद सूची जारी करेगा।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस साल की राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क 2024 का अनावरण करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद वेबसाइट nirfindia.org पर NIRF की रैंकिंग प्रकाशित की जाएगी। रैंकिग में इंजीनियरिंग, मेडिकल, प्रबंधन, दंत चिकित्सा, फार्मेसी, कानून और अन्य विभिन्न श्रेणियों के शीर्ष कॉलेज को शामिल किया जाएगा। बता दें कि संस्थानों का मूल्यांकन कई कारकों के आधार पर किया जाता है। राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क विभिन्न मानदंडों के आधार पर उच्च शिक्षा संस्थानों का मूल्यांकन और रैंकिंग करता है। इसमें शिक्षा, सीखना, शोध और पेशेवर अभ्यास, स्नातक परिणाम, आउटरीच और समावेशन और धारणा शामिल हैं। हर मानदंड को उसके महत्व को दर्शाने के लिए एक विशिष्ट भार दिया जाता है। शिक्षण और सीखना, शोध और पेशेवर अभ्यास, प्रत्येक कुल भार का 30 प्रतिशत हिस्सा है। स्नातक परिणाम 20 प्रतिशत योगदान देते हैं, जबकि आउटरीच, समावेशन और धारणा कुल भार का 10 प्रतिशत बनाते हैं।
बता दें कि गत वर्ष आईआईटी मद्रास ने ओवरऑल श्रेणी में शीर्ष स्थान हासिल किया था। दूसरे नंबर पर आईआईएससी बंगलूरू और आईआईटी दिल्ली तीसरे स्थान पर रहा। विश्विविद्यालय श्रेणी में आईआईएससी बंगलूरू पहले, जेएनयू दूसरे और जामिया मिलिया इस्लामिया तीसरे स्थान पर रहा। मिरांडा हाउस कॉलेज श्रेणी में और एम्स दिल्ली मेडिकल श्रेणी में आगे रहा।
विज्ञापन
2023 एनआईआरएफ रैंकिंग की समग्र श्रेणी मं शीर्ष 100 उच्च शिक्षा संस्थानों (NIRF) में सात केंद्रीय विश्वविद्यालय, चौबीस डीम्ड विश्वविद्यालय, सात निजी विश्वविद्यालय, छब्बीस राज्य विश्वविद्यालय और आईआईटी और एनआईटी जैसे 36 राष्ट्रीय महत्व के संस्थान (INI) है।

कमेंट
कमेंट X