फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NIRF Ranking 2023 AIIMS top the list Delhi seven medical colleges in top 50

NIRF Ranking 2023: दिल्ली के सात मेडिकल कॉलेज टॉप 50 में शामिल, एम्स रहा नंबर वन

Tue, 06 Jun 2023 05:52 PM IST
सौरभ पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 06 Jun 2023 05:52 PM IST
सार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क 2023 के टॉप 50 मेडिकल कॉलेजों में दिल्ली से सात संस्थान रहे। इसमें एम्स इस बार भी पहले स्थान पर रहा।

विज्ञापन
NIRF Ranking 2023 AIIMS top the list Delhi seven medical colleges in top 50
NIRF Ranking 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क 2023 के टॉप 50 मेडिकल कॉलेजों में दिल्ली से सात संस्थान रहे। इसमें एम्स इस बार भी पहले स्थान पर रहा। एम्स दिल्ली ने 94.32 का स्कोर हासिल किया है। पिछले साल 91.06 अंक के साथ पहले स्थान पर था।

विज्ञापन


इस साल टॉप 50 में शामिल रहे दिल्ली के चार मेडिकल संस्थानों में एम्स के अलावा आईएलबीएस, वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज, जामिया हमदर्द, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल शामिल हैं। सफदरजंग अस्पताल का वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज 14वें स्थान पर रहा। इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एवं बिलयरी साइंस (आई एल बी एस) 23वें स्थान पर रहा।

विज्ञापन


जामिया हमदर्द 29 वें स्थान पर और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज को 31 और मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज को 32वां स्थान पर और जीटीबी अस्पताल के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस 36वें स्थान पर रहा। विश्वविद्यालय रैंकिंग में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय को दूसरा स्थान मिला है। पिछले सालों की तरह जेएनयू अपना परचम लहराने में कामयाब रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के चेयरमैन प्रो. एम जगदीश कुमार ने कहा कि वह रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सभी संस्थानों को बधाई देते हैं। उम्मीद करते हैं कि यह संख्या लगातार बढ़ेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed