फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NIRF Ranking 2020 released  IIT Madras tops the overall list, check full list here

NIRF Ranking 2020: आईआईटी मद्रास नंबर वन, यहां पढ़ें इस साल की पूरी लिस्ट

Thu, 11 Jun 2020 02:53 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 11 Jun 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
NIRF Ranking 2020 released  IIT Madras tops the overall list, check full list here
NIRF Unviersity Ranking 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

NIRF Ranking 2020: केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इस साल की नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क सूची जारी कर दी है। इस सूची में नंबर वन पर आईआईटी मद्रास को जगह मिली है। एमएचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने एनआईआरएफ (NIRF) रैंकिंग 2020 जारी की। इस सूची में दूसरे नंबर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बंगलूरू को जगह मिली है। जबकि तीसरा स्थान आईआईटी दिल्ली का है। गौरतलब है कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने एनआईआरएफ रैंकिंग की शुरुआत साल 2015 में की थी।

विज्ञापन


साल 2016 में इसकी पहली रैंकिंग सूची जारी हुई थी। इसके तहत अलग-अलग कैटिगरी में भारतीय शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग तय की जाती है। इस सूची में विश्वविद्यालय कैटेगरी में बंगलूरू की यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस पहले नंबर पर है। जबकि दूसरा नंबर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) दिल्ली का है। तीसरे नंबर पर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय को रखा गया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2021:  फैकल्टी मानदंड पर आईआईटी रुड़की नंबर वन 
विज्ञापन
विज्ञापन



कॉलेज कैटेगिरी में दिल्ली का मिरांडा हाउस नंबर वन
इस साल की एनआईआरएफ सूची में कॉलेज कैटेगिरी में दिल्ली स्थित मिरांडा हाउस कॉलेज को नंबर वन का स्थान मिला है। जबकि दूसरा नंबर लेडी श्रीराम कॉलेज और तीसरा नंबर हिंदू कॉलेज का है। यानी की नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क सूची में इस साल तीनों कॉलेज दिल्ली के ही टॉप पर हैं। साल 2016 में एनआईआरएफ के तहत सिर्फ चार कैटेगिरी में इंस्टीट्यूट्स की रैंकिंग जारी की गई थी, जो कि 2019 तक बढ़ते-बढ़ते नौ कैटेगिरी तक पहुंच गई। 


यह पांचवीं बार है जब एनआईआरएफ रैंकिंग जारी हुई है। इस साल 3800 इंस्टीट्यूट्स ने अलग-अलग कैटेगिरी में आवेदन किया था, जो कि पिछले साल से 20 फीसदी ज्यादा है। खास बात है कि इस साल डेंटल इंस्टीट्यूट्स को भी रैंकिंग में रखा गया है। इससे पहले तक हर साल यह रैंकिंग अप्रैल में जारी होती थी, लेकिन इस बार कोरोना वायरस की वजह से एनआईआरएफ रैंकिंग जून में जारी हुई है। इस साल इंजीनियरिंग रैंकिंग में तीसरे नंबर पर आईआईटी बांबे है। वहीं, मैनेजमेंट कैटिगिरी में  भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद पहले नंबर और भारतीय प्रबंधन संस्थान, बंगलूरू दूसरे नंबर पर है, जबकि तीसरे नंबर पर भारतीय प्रबंधन संस्थान, कोलकाता है।

लॉ कैटिगिरी में पहले नंबर पर नेशनल लॉ कॉलेज, बंगलूरू है। दूसरे नंबर पर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली और तीसरे नंबर पर  लॉ कॉलेज, हैदराबाद है। मेडिकल कैटिगिरी में पहला नंबर  एम्स, नई दिल्ली और दूसरा नंबर पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ का है। जबकि, डेंटल कैटिगिरी में पहला नंबर  मलाना आजाद इंस्टीट्यूट आफ डेंटल साइंसेज, दिल्ली और दूसरा नंबर मणिपाल कॉलेज आफ डेंटल साइंसेज, उडुपी और तीसरा नंबर डीवाई पाटिल विद्यापीठ, पुणे का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed