एनआईओएस: कोरोना वायरस की वजह से 10वीं की परीक्षा रद्द, बारहवीं की स्थगित
-राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान ने जून में होने वाली दसवीं की परीक्षा को रद्द कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) ने जून 2021 में होने वाली दसवीं कक्षा की परीक्षा (माध्यमिक पाठ्यक्रमों के लिए थ्योरी और प्रैक्टिकल पब्लिक परीक्षा) को रद्द कर दिया है। वहीं, बारहवीं कक्षा की (थ्योरी में पब्लिक एग्जाम, सीनियर सेकेंडरी की प्रैक्टिकल और वॉकेशन पाठ्यक्रमों) की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। बारहवीं कक्षा की परीक्षा को अगले आदेश तक के लिए स्थगित किया है। एनआईओएस ने कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया है।
इसे भी पढ़ें-पंजाब यूनिवर्सिटी: यूजी और पीजी पाठ्यक्रम का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें
एनआईओएस दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं जून 2021 में आयोजित होने वाली थी। इन परीक्षाओं को कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण रद्द एवं स्थगित किया है। हालांकि, अभी एनआईओएस की तरफ से बारहवीं कक्षा की परीक्षा की संशोधित तिथि के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। जून में कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुए हालात की समीक्षा के बाद ही एनआईओएस बारहवीं कक्षा की परीक्षा तारीख की घोषणा करेगा।
Dear Learners,
— NIOS (@niostwit) May 19, 2021
The Public Exam in Theory & Practical of Secondary courses scheduled in June 2021 are hereby cancelled and the Public Exam in Theory & Practical of Senior Secondary & Vocational courses scheduled in June 2021 are hereby postponed till further order.@DrRPNishank pic.twitter.com/VZsTXrKz8N
आंतरिक मूल्यांकन के जरिए जारी होगा दसवीं का रिजल्ट
वहीं, दसवीं कक्षा का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन के जरिए जारी किया जाएगा। अभी दसवीं कक्षा के रिजल्ट के लिए नई मार्किंग स्कीम जारी नहीं की गई है। जो विद्यार्थी दसवीं कक्षा के रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। ऐसे छात्र कोरोना की वजह से पैदा हुई स्थिति के सामान्य होने के बाद दसवीं कक्षा की परीक्षा में बैठ सकेंगे।
इसे भी पढ़ें-उपलब्धि: हैदराबाद की दीप्ति को मिला दो करोड़ का सालाना पैकेज, इन कम्पनियों से मिले थे ऑफर
कमेंट
कमेंट X