फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Hyderabad student Deepthi Narkuti gets placed at Microsoft with Rs 2 crore package

उपलब्धि: हैदराबाद की दीप्ति को मिला दो करोड़ का सालाना पैकेज, इन कम्पनियों से मिले थे ऑफर

Wed, 19 May 2021 03:06 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 19 May 2021 03:06 PM IST
सार

द हंस इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के 300 छात्रों में से सबसे अधिक वार्षिक वेतन पाने वाली दीप्ति नारकुटी पहली छात्रा बन गई हैं।  

विज्ञापन
Hyderabad student Deepthi Narkuti gets placed at Microsoft with Rs 2 crore package
दीप्ति नारकुटी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हैदराबाद की रहने वाली दीप्ति नारकुटी को दो करोड़ रुपये सालाना के शानदार पैकेज वाली नौकरी मिली है। माइक्रोसॉफ्ट में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर ग्रेड -2 श्रेणी के रूप में चयनित दीप्ति, अब अमेरिका के सिएटल में कंपनी के मुख्यालय में काम करेंगी। द हंस इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के 300 छात्रों में से सबसे अधिक वार्षिक वेतन पाने वाली पहली छात्रा बन गई हैं।  

विज्ञापन

इन एएए रेटिंग वाली कंपनियों से मिला था ऑफर
गौरतलब है कि दीप्ति ने इस महीने की शुरुआत में फ्लोरिडा विश्वविद्यालय से एमएस (कंप्यूटर) की पढ़ाई पूरी की थी। कैम्पस प्लेसमेंट के दौरान अमेजन, गोल्डमैन सैक्स, माइक्रोसॉफ्ट जैसी एएए रेटिंग वाली कंपनियों ने उन्हें नौकरी ऑफर की थी। हालांकि विभिन्न पहलुओं पर विचार करने के पश्चात दीप्ति ने माइक्रोसॉफ्ट द्वारा दिए गए ऑफर को स्वीकार लिया है। 17 मई से उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट ज्वाइन कर लिया है। 

विज्ञापन

नौकरी छोड़ शुरू की एमएस की पढ़ाई
दीप्ति ने हैदराबाद के उस्मानिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से बी.टेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद जेपी मॉर्गन नामक कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर नौकरी करना शुरू कर दिया था। तीन वर्ष काम करने के पश्चात दीप्ति ने नौकरी छोड़कर आगे की पढ़ाई करने का फैसला लिया। उन्होंने अपनी कढ़ी मेहनत और लगन के दम पर फ्लोरिडा विश्वविद्यालय में छात्रवृत्ति अर्जित की और एमएस पाठ्यक्रम की पढ़ाई करने के लिए अमेरिका चली गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी कर चुकी हैं माइक्रोसॉफ्ट में काम
दीप्ति की लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार वह 2014 से 2015 तक माइक्रोसॉफ्ट में बतौर माइक्रोसॉफ्ट स्टूडेंट एसोसिएट काम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने रिसर्च सेंटर इमारत (आईसीआई) में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर इंटर्न भी काम कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed