फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   jee main nta neet 2021 exam dates application form latest updates: nta will hand over report to education minister

NTA NEET 2021: जल्द आ सकता है फैसला, एनटीए आज शिक्षा मंत्री को सौंप सकता है रिपोर्ट

Tue, 06 Jul 2021 11:58 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 06 Jul 2021 11:58 AM IST
सार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 6 जुलाई को जेईई-मेन्स (इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा) और नीट (मेडिकल प्रवेश परीक्षा) पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

विज्ञापन
jee main nta neet 2021 exam dates application form latest updates: nta will hand over report to education minister
NTA NEET 2021

विस्तार

शिक्षा मंत्रालय जल्द ही जेईई-मेन्स (इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा) और नीट (मेडिकल प्रवेश परीक्षा) के दो शेष संस्करणों के आयोजन पर अंतिम फैसला लेने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) प्रतियोगी परीक्षाएं कराने का अपना प्रस्ताव 6 जुलाई को शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के सामने पेश कर सकती है। प्रस्ताव के आधार पर परीक्षा की नई तारीखों पर फैसला हो सकता है।

विज्ञापन

मंगलवार को शिक्षा मंत्री के समक्ष पेश करेंगे रिपोर्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एनटीए जेईई और नीट की परीक्षाओं की तिथियों पर अपने प्रस्ताव को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है। इसे मंगलवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के समक्ष पेश किया जाएगा। उसके बाद एक निर्णय किया जाएगा।

विज्ञापन

अगस्त के अंत में हो सकती हैं परीक्षाएं

पिछले महीने की शुरुआत में, इस मामले से जुड़े सूत्रों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को सूचित किया था कि जेईई मेन 2021 के लंबित सत्र जुलाई या अगस्त के अंत में आयोजित किए जाने की संभावना है, जिसमें दो परीक्षाओं के बीच 14 दिनों का अंतर होगा। वहीं नीट सितंबर तक स्थगित होने की संभावना है। हालांकि, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी।

कोरोना की वजह से स्थगित हुई जेईई मेन, जेईई एडवांस और संभवत: नीट

बता दें कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र से, छात्रों को उनके स्कोर में सुधार करने का मौका देने के लिए जेईई-मेन्स वर्ष में चार बार आयोजित करने का फैसला लिया गया था। फरवरी में पहले और मार्च में दूसरे चरण की परीक्षा हुई। लेकिन अप्रैल और मई में होने वाली तीसरे और चौथे चरण की परीक्षा देश में महामारी की दूसरी लहर की वजह से स्थगित कर दी गई थी। प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जेईई-एडवांस की परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया था। यह परीक्षा 3 जुलाई को होनी थी। वहीं 1 अगस्त को आयोजित होने वाली नीट यूपी 2021 को भी स्थगित करने की संभावना जताई जा रही है। क्योंकि अभी तक आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed