फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   nios board exam 2022 national institute of open schooling will start from 4 january 2022, registration for ode will open from 6 december 2021 on official website, check details here 

NIOS Board Exam 2022 : 4 जनवरी 2022 से शुरू होंगी एनआईओएस की बोर्ड परीक्षाएं,  यहां जानें पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया

Sat, 04 Dec 2021 09:01 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 04 Dec 2021 09:01 PM IST
सार

NIOS Board Exam 2022 : एनआईओएस ने अक्टूबर 2022 की परीक्षा के लिए भी पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। माध्यमिक, वरिष्ठ माध्यमिक और व्यावसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश की पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू होने वाली है।

विज्ञापन
nios board exam 2022 national institute of open schooling will start from 4 january 2022, registration for ode will open from 6 december 2021 on official website, check details here 
NIOS Board Exam 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) अपनी 10वीं (माध्यमिक) व 12वीं (वरिष्ठ माध्यमिक) बोर्ड की ऑन-डिमांड परीक्षा (ओडीई) 4 जनवरी 2022 से करने जा रहा है। यह परीक्षाएं एनआईओएस हेडक्वार्टर में और प्रमुख केंद्रीय विद्यालय में आयोजित की जाएंगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 6 दिसंबर 2021 से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो रही है।

विज्ञापन


इस परीक्षा में बैठने वाले छात्र एनआईओएस की वेबसाइट nios.ac.in और sdmis.nios.ac.in पर जाकर 6 दिसंबर से अपना पंजीकरण करा लें और परीक्षा शुल्क को ऑनलाइन माध्यम से भर दें। ओडीई की अभ्यासिक परीक्षा की तारीखों से संबंधित जानकारी को उम्मीदवारों को आवंटित केंद्रों द्वारा बाद में अधिसूचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बिना देरी शुल्क के 31 जनवरी तक परीक्षा का पंजीकरण
एनआईओएस ने अक्टूबर 2022 की परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू होने वाली है। माध्यमिक, वरिष्ठ माध्यमिक और व्यावसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन कक्षाओं की परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2022 है। इस तारीख तक बिना देरी शुल्क के छात्र अपना पंजीकरण दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद से छात्रों को देरी शुल्क के साथ अपना पंजीकरण कराना होगा। देरी शुल्क के साथ 15 मार्च 2022 तक छात्रों के पास पंजीकरण कराने का समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईओएस बोर्ड परीक्षा 2022 ओडीई से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें 

ओडीई परीक्षा की पंजीकरण की प्रक्रिया की शुरूआत -    6 दिसंबर 2021
एनआईओएस की परीक्षा की तारीख -   4 जनवरी 2022 से नोएडा स्थित एनआईओएस हेडक्वार्टर में हफ्ते में चार दिन- मंगलवार से शुक्रवार और केंद्रीय विद्यालय में तीन दिन - मंगलवार से गुरुवार को। 

 

एनआईओएस अक्टूबर परीक्षा 2022 के लिए कैसे करें आवेदन?

1. सबसे पहले एनआईओएस की वेबसाइट nios.ac.in पर जाएं।
2. इसके बाद आवेदन पत्र को जमा करने का लिंक स्क्रीन में दिखेगा, इस पर क्लिक करें।
3. अपनी संबंधित जानकारी को भरें।
4. अपने आवेदन पत्र में लिखी गई सूचनाओं को सत्यापित करें।
5. अब आवेदन शुल्क जमा कराएं।
6. अपनी आवेदन शुल्क की रसीद को अपने पास सुरक्षित रख लें और उसे डाउनलोड कर लें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed