फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NIOS 10th 12th public Exam to be held in oct nov 2021 exam registration begins

NIOS October Exam 2021: अक्तूबर-नवंबर में होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, रजिस्ट्रेशन शुरू

Tue, 27 Jul 2021 02:57 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 27 Jul 2021 02:57 PM IST
सार

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने अपनी बहुप्रतीक्षित 10वीं एवं 12वीं की सार्वजनिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके साथ ही परीक्षाओं में भाग लेने के इच्छुक आवेदकों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
NIOS 10th 12th public Exam to be held in oct nov 2021 exam registration begins
एनआईओएस - फोटो : प्रिंट शॉर्ट

विस्तार

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने अपनी बहुप्रतीक्षित 10वीं एवं 12वीं की सार्वजनिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके साथ ही परीक्षाओं में भाग लेने के इच्छुक आवेदकों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर बताया कि अक्तूबर-नवंबर 2021 की कक्षा 10वीं, 12वीं की सार्वजनिक परीक्षाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 27 जुलाई, 2021 से शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन

 


इन परीक्षाओं में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार 16 अगस्त, 2021 तक बिना किसी विलंब शुल्क के आधिकारिक वेबसाइट - nios.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आवेदन करने की सुविधा 100 रुपये प्रति विषय के विलंब शुल्क के साथ 26 अगस्त तक और 06 सितंबर तक प्रति शिक्षार्थी 1,500 रुपये के अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ खुली रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोविड -19 मामलों में वृद्धि के कारण बोर्ड ने इस साल 10वीं, 12वीं दोनों कक्षाओं के लिए जून 2021 में सार्वजनिक परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी। बोर्ड ने परिणाम घोषित करने के लिए छात्रों के लिए विशेष मूल्यांकन मानदंड तैयार किए थे।

एनआईओएस द्वारा जारी मूल्यांकन मानदंड के अनुसार, जो शिक्षार्थी पहले ही चार या अधिक विषयों में उत्तीर्ण हो चुके हैं, के परिणाम की गणना के लिए एक ही पाठ्यक्रम में तीन विषयों में से सर्वश्रेष्ठ का औसत लिया गया था। जबकि, दो या तीन विषयों को उत्तीर्ण करने वाले शिक्षार्थियों के परिणाम की गणना के लिए पिछले दो विषयों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के औसत को ध्यान में रखा गया था।
 

विशेष मानदंडों के आधार पर परिणाम 22 जुलाई को घोषित किया गया था। कक्षा 10वीं के कुल 1,07,745 और कक्षा 12वीं के 1,69,748 शिक्षार्थियों को परीक्षा में प्रमाणित किया गया था। बता दें कि एनआईओएस को 1989 में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा एक स्वायत्त संस्थान के रूप में स्थापित किया गया था। इसे पहले राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय के रूप में जाना जाता था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed