{"_id":"66a0d1d4b2e3d57ed502dfdc","slug":"nimcet-2024-special-round-counselling-registration-begins-fill-choices-at-nimcet-admissions-nic-in-read-here-2024-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NIMCET 2024: निमसेट काउंसलिंग के विशेष राउंड के लिए आज करें आवेदन, यहां देखें पूरा शेड्यूल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NIMCET 2024: निमसेट काउंसलिंग के विशेष राउंड के लिए आज करें आवेदन, यहां देखें पूरा शेड्यूल
Wed, 24 Jul 2024 03:35 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Wed, 24 Jul 2024 03:35 PM IST
सार
NIMCET 2024: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) जमशेदपुर ने आज से निमसेट काउंसलिंग दौर के विशेष राउंड के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Counselling (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : iStock
विस्तार
NIMCET 2024: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) जमशेदपुर ने आज 24 जुलाई, 2024 से एनआईटी एमसीए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NIMCET) काउंसलिंग के विशेष राउंड के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू दी है। प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- nimcet.admissions.nic.in. के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
निमसेट 2024 में भाग लेने वाले संस्थानों में रिक्त सीटों के लिए निमसैट विशेष दौर की काउंसलिंग की जा रही है। एमसीए कार्यक्रम में प्रवेश के लिए भाग लेने वाले संस्थान अगरतला, इलाहाबाद, भोपाल, जमशेदपुर, कुरुक्षेत्र, रायपुर, सुरथकल में तिरुचिरापल्ली (त्रिची), वारंगल, पटना और भोपाल में आईआईआईटी है।
विज्ञापन
Trending Videos
| आयोजन | तिथि |
| निमसैट 2024 रिक्त सीटों की घोषणा | 23 जुलाई |
| रिक्त सीटों के लिए विशेष राउंड काउंसलिंग पंजीकरण | 24 जुलाई |
| रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की आखिरी तारीख | 26 जुलाई |
| सीट आवंटन का एक विशेष दौर | 27 जुलाई |
| ऑफलाइन प्रवेश के लिए रिपोर्टिंग | 27 जुलाई |
कमेंट
कमेंट X